मेष वाले बेलपत्र तो कर्क वाले चढ़ाएं चंदन का इत्र, महाशिवरात्रि पर करें उपाय

मेष वाले बेलपत्र तो कर्क वाले चढ़ाएं चंदन का इत्र, महाशिवरात्रि पर करें उपाय


उज्जैन. हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि को अत्यंत पवित्र और फलदायी पर्व माना गया है. यह हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, जिसका भक्त पूरे वर्ष बेसब्री से इंतजार करते हैं. हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को यह महापर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है. शिव उपासकों के लिए यह दिन विशेष साधना और आराधना का अवसर होता है. इस वर्ष महाशिवरात्रि 15 फरवरी को आ रही है, जिस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है. मान्यता है कि यदि इस दिन अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय किए जाएं, तो पूरे साल महादेव की कृपा बनी रहती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. उज्जैन के प्रसिद्ध आचार्य पंडित आनंद भारद्वाज से जानते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन 12 राशियों के लिए कौन-कौन से उपाय शुभ माने गए हैं.

मेष- भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि वाले दिन मेष राशि के जातकों को भोलेनाथ को बेलपत्र अर्पित करने चाहिए. ऐसा करने से भगवान शंकर जी कृपा सदैव बनी रहेगी.

वृषभ- फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को इस राशि के जो जातक हैं, उन्हें भगवान शिव को दूध मिश्रित जल चढ़ाना चाहिए. इससे उनके हर कार्य संपन्न होंगे.

मिथुन- इस राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को दही मिश्रित जल चढ़ाएं, जिससे उनके आने वाले कष्ट समाप्त होंगे.

कर्क- महाशिवरात्रि के दिन कर्क राशि के जातक भगवान शिव को चंदन का इत्र अर्पित करें, जिससे उन्हें महादेव का विशेष आशीर्वाद मिलेगा.

सिंह- भगवान शिव की विशेष कृपा पाने के लिए सिंह राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के मंदिर जाकर घी का दीपक जलाएं. ऐसा करने से उनके आने वाले सभी कार्य बिना किसी रुकावट के संपन्न हो सकेंगे.

कन्या- इस राशि के जातक महाशिवरात्रि पर काले तिल और जल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें. ऐसा करने से उनके रुके हुए कार्य जल्द पूरे होंगे.

तुला- इस राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन महादेव की विशेष कृपा पाने के लिए शिव मंदिर जाकर जल में सफेद चंदन मिलाकर भगवान शंकर को चढ़ाएं. ऐसा करने से उन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी.

वृश्चिक- महाशिवरात्रि के दिन वृश्चिक राशि के जातक भगवान शिव को जल और बेलपत्र चढ़ाएं. ऐसा करने से महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होगी.

धनु- भोलेनाथ की विशेष कृपा पाने के लिए धनु राशि के जातक भगवान शंकर के मंदिर जाकर उन्हें जल अर्पित करें. इसके बाद तिल, जौ और चावल का दान करें. महादेव की कृपा मिलेगी.

मकर- इस राशि के जातक भगवान शिव की असीम कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर जाकर पूजन के बाद गरीबों को धन का दान करें. इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा.

कुंभ- इस राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन शिव मंदिर जाकर भगवान के दर्शन के बाद गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराएं. इससे जीवन में अन्न और धन की कमी नहीं होगी.

मीन- महाशिवरात्रि के दिन मीन राशि के जातक भगवान शंकर का रुद्राभिषेक करें. इसके बाद गरीबों को चावल, दाल, चीनी, सौंफ और सुपारी का दान करें. महादेव की कृपा बनी रहेगी.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link