मैरिज गार्डन में फायर सेफ्टी सिस्टम नियमों के मुताबिक नहीं: रिसोर्ट बिना परमिशन, पार्किंग की ठीक व्यवस्था नहीं; SDM ने दिए कार्रवाई के निर्देश – Sheopur News

मैरिज गार्डन में फायर सेफ्टी सिस्टम नियमों के मुताबिक नहीं:  रिसोर्ट बिना परमिशन, पार्किंग की ठीक व्यवस्था नहीं; SDM ने दिए कार्रवाई के निर्देश – Sheopur News




मंगलवार शाम एसडीएम गगन सिंह मीणा ने शहर के प्रमुख मैरिज गार्डनों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा मानकों और जरूरी अनुमतियों में कमियां पाई गईं, जिस पर एसडीएम ने नगर पालिका सीएमओ को कार्रवाई करने को कहा है। जांच की शुरुआत विजय विलास रिसोर्ट से हुई, जहां फायर सेफ्टी सिस्टम मानकों के मुताबिक नहीं पाया गया। एसडीएम ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए साफ किया कि आयोजनों मेंलाउडस्पीकर का इस्तेमाल केवल अनुमति लेकर और तय समय और सीमा में ही किया जाए। नियमों के उल्लंघन पर सख्त पाबंदी की हिदायत दी गई है। जेके रिसोर्ट: बिना अनुमति और बकाया शुल्क जेके रिसोर्ट के निरीक्षण में कई गंभीर गड़बड़ी सामने आईं, रिसोर्ट के पास नगर पालिका से संचालन की वैध अनुमति नहीं मिली। रिसोर्ट पर डायवर्जन शुल्क का भुगतान बकाया पाया गया। परिसर में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी, जिससे ट्रैफिक जाम और आमजन को असुविधा होने का खतरा है। नियमों की अनदेखी पर कड़ी चेतावनी एसडीएम गगन सिंह मीणा ने स्पष्ट किया कि फायर सेफ्टी, पार्किंग और अनुमति से जुड़े नियमों का पालन अनिवार्य है। उन्होंने संचालकों को तुरंत सुधार करने की चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण जारी रहेंगे और गड़बड़ी मिलने पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। इस दौरान सीएमओ राधेरमण यादव और राजस्व विभाग का अमला भी मौजूद रहा।



Source link