Mohsin Naqvi: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच पर सस्पेंस खत्म हो चुका है. 8 दिनों तक नाटक करने के बाद पाकिस्तान आईसीसी के सामने झुक गया और 9 फरवरी को ये साफ हो गया कि 15 फरवरी को भारत-पाक मैच होगा. लाहौर में PCB और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ आईसीसी की लंबी मीटिंग हुई थी. पहले ये खबर सामने आई कि पाकिस्तान ICC से कुछ डिमांड कर रहा है, जिसमें भारत के साथ बाइलेटरल सीरीज में खेलना शामिल है. हालांकि, आईसीसी ने मोहसिन नकवी के मंसूबे पर पानी फेरते हुए इस मांग को ठुकरा दिया.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक पाकिस्तानी पत्रकार PCB के चीफ मोहसिन नकवी से मीटिंग के बाद हुए फैसले के बारे में सवाल पूछ रहा है. बातचीत के दौरान नकवी के चेहरे पर मुस्कान साफ तौर से दिख रही है. बड़ा सवाल ये है कि डिमांड ठुकराने के बावजूद आखिर वो हंस क्यों रहे हैं. आइए इसके पीछे की बड़ी वजह जानते हैं.
बांग्लादेश ने बचाई पाकिस्तान की इज्जत
सोमवार को रात में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की तरफ से एक प्रेस रिलीज सामने आई, जिसमें BCB के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने कहा कि वो पाकिस्तान से अपील करते हैं कि वो 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार नहीं करें और मैदान पर उतरे. अमीनुल ने टी20 वर्ल्ड कप विवाद के दौरान समर्थन के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और खासकर मोहसिन नकवी का शुक्रिया भी किया. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के इसी भाईचारा से पाकिस्तान और मोहसिन नकवी फुले नहीं समा रहा है. असल में ये पूरा मुद्दा कभी खेल से जुड़ा था ही नहीं, ये राजनीति थी.
क्यों खुश हैं मोहसिन नकवी?
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मोहसिन नकवी ने पत्रकार से कहा, ”मैं तो हमेशा खुशी की खबर देता हूं. आपने देखा कि कैसे बांग्लादेश हमारे समर्थन से खुश है. हमनें आईसीसी के साथ मीटिंग में सिर्फ बांग्लादेश का स्टैंड लिया, उन्हीं के बारे में बातचीत की, अपने बारे में कुछ नहीं.”
— Ravish Bisht (@ravishbofficial) February 9, 2026
आपने वो ‘अंगूर खट्टे हैं’ वाली कहावत तो सुनी होगी. पाकिस्तान और मोहसिन नकवी का यही हाल है. 4 फरवरी को पीएम शहबाज शरीफ ने कैबिनेट में सीना चौड़ा कर कहा कि हम किसी हाल में भारत के साथ नहीं खेलेंगे. 9 फरवरी को PCB ने पलटी मारी. दुनियाभर में पाकिस्तान का मजाक उड़ना तय था, इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की तरफ से एक अपील वाला बयान आया, जिससे ये संदेश गया कि बांग्लादेश के कहने पर पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ खेलना चाहता है. खैर जनता बेवकूफ नहीं है, नकवी की नौटंकी समझती है.
ये भी पढ़ें: NAM vs NED: नीदरलैंड की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली जीत, नामीबिया को टी20 में लगातार तीसरी बार हराया