Last Updated:
Wanindu Hasaranga T20 World Cup: श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर और विकेटटेकर स्पिनर वानिंदु हसरंगा हैमस्ट्रिंग की इंजरी के चलते टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. ये खबर श्रीलंका के लिए किसी झटके से कम नहीं है. आयरलैंड के खिलाफ पहला मैच खेलने के बाद हसरंगा इंजर्ड हो गए थे. अब उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान जल्द हो सकता है.
वानिंदु हसरंगा
कोलंबो: श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा रविवार को कोलंबो में आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में हैमस्ट्रिंग की चोट लगने के बाद टी-20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गए हैं. वानिंदु हसरंगा ने आयरलैंड के खिलाफ मैच में चार ओवर का स्पैल पूरा करने के बाद सिर्फ 25 रन देकर तीन विकेट लिए थे. वो हसरंगा ही थे, जिसके चलते आयरलैंड 164 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाया था.
सोमवार को हुए एमआरआई स्कैन में हसरंगा की बाईं हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट का पता चला और यूके के एक विशेषज्ञ ने रिपोर्ट की जांच के बाद उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. ऐसे में अब वह टूर्नामेंट के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे. हसरंगा की जगह संभवतः लेग स्पिन ऑलराउंडर दुशान हेमंथा को टीम में शामिल किया जाएगा.
श्रीलंका का दूसरा ग्रुप मैच 12 फरवरी को पल्लेकेले में ओमान के खिलाफ है, इसके बाद 16 फरवरी को पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और अंत में 19 फरवरी को कोलंबो (आरपीएस) में जिम्बाब्वे के खिलाफ है.
अब वानिंदु हसरंगा की जगह दुशान हेमंथा को श्रीलंकाई स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है. अपने शानदार प्रदर्शन से इस चतुर स्पिनर ने टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया है. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले हसरंगा के नाम 37 विकेट थे और वह अफरीदी, लसिथ मलिंगा और राशिद खान जैसे खिलाड़ियों से पीछे थे, लेकिन तीन विकेट लेकर उन्होंने एक ही झटके में इन सभी को पीछे छोड़ दिया. अब वह सिर्फ शाकिब अल हसन से पीछे हैं.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें