होली पर रीवा-रानी कमलापति के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन: पश्चिम मध्य रेल ने यात्रियों की सुविधा के लिए लिया निर्णय – Jabalpur News

होली पर रीवा-रानी कमलापति के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन:  पश्चिम मध्य रेल ने यात्रियों की सुविधा के लिए लिया निर्णय – Jabalpur News




पश्चिम मध्य रेल (पमरे) ने होली पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रीवा और रानी कमलापति के बीच सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के साथ भीड़ नियंत्रण में भी सहायक होगी। गाड़ी संख्या 02186/02185 के रूप में संचालित होने वाली इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। ट्रेन दोनों दिशाओं में सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना और विदिशा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। यात्री कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों अथवा आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं। गाड़ी संख्या 02186 रीवा–रानी कमलापति सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन 2 और 3 मार्च को रीवा से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन सतना 1:30 बजे, मैहर 2:03 बजे, कटनी मुड़वारा 3:00 बजे, दमोह 4:30 बजे, सागर 5:30 बजे, बीना 6:45 बजे और विदिशा 7:50 बजे पहुंचेगी। ट्रेन रात 9:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह, गाड़ी संख्या 02185 रानी कमलापति–रीवा सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन 2 और 3 मार्च को रानी कमलापति से रात 10:15 बजे रवाना होगी। यह विदिशा 11:10 बजे, बीना 12:20 बजे, सागर 1:30 बजे, दमोह 2:35 बजे, कटनी मुड़वारा 4:10 बजे, मैहर 5:22 बजे और सतना 6:05 बजे पहुंचेगी। ट्रेन सुबह 7:30 बजे रीवा पहुंचेगी।



Source link