8 ओवर 8 विकेट… बल्लेबाजों के लिए काल बना 37 साल ये अनजान गेंदबाज, पाकिस्तान को दिया 440 वोल्ट का झटका

8 ओवर 8 विकेट… बल्लेबाजों के लिए काल बना 37 साल ये अनजान गेंदबाज, पाकिस्तान को दिया 440 वोल्ट का झटका


Shadley van Schalkwyk: वैसे तो T20 क्रिकेट में अक्सर बल्लेबाजों की बात होती है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका का एक गेंदबाज शानदार प्रदर्शन के कारण सुर्खियों में है. हम बात कर रहे हैं तेज गेंदबाज शेडली वैन शाल्कविक की, जो 37 साल की उम्र में बल्लेबाजों के लिए काल बने हुए हैं. मंगलवार को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शाल्कविक ने 4 विकेट लेकर सनसनी मचा दी. इससे पहले उन्होंने भारत के खिलाफ भी 4 विकेट लेकर महफिल लूटी थी और एक समय के लिए करोड़ों भारतीय फैंस की धड़कनें बढ़ा दी थी.

यूएसए के अनुभवी गेंदबाज शेडली वैन शाल्कविक ने भारत के खिलाफ मैच में एक ओवर में 3 विकेट झटके थे. पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने एक ओवर में 2 विकेट चटकाया. दिलचस्प बात ये है कि दोनों बार उन्होंने पारी के छठे ओवर में ये कमाल किया. 37 साल के तेज गेंदबाज ने इस टूर्नामेंट में अभी तक 8 ओवर डाले हैं और सिर्फ 50 रन देकर 8 विकेट चटकाए हैं.

8 ओवर में 8 विकेट लेकर मचाई सनसनी

Add Zee News as a Preferred Source


पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शेडली वैन शाल्कविक ने 4 ओवर के स्पेल में 25 रन देकर 4 विकेट चटकाए. दाएं हाथ के पेसर ने सैम अयूब, पाक कप्तान सलमान आगा, शादाब खान और फहीम अशरफ का शिकार किया. वो इस टूर्नामेंट में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. वहीं, इस मैच में 25 रन देकर 4 विकेट लेते ही उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में अपना बेस्ट प्रदर्शन किया.

अमेरिका के सामने 191 रनों का लक्ष्य

कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रनों का स्कोर खड़ा किया. ओपनर साहिबजादा फरहान ने 41 गेंदों पर 73 रनों की कीमती पारी खेली. बाबर आजम ने भी 46 रन बनाए. आखिरी ओवरों में ऑलराउंडर शादाब खान ने महज 12 गेंदों पर 30 रन बनाकर पाकिस्तान को अच्छे टोटल तक पहुंचा दिया.

PAK vs USA: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद

अमेरिका (प्लेइंग इलेवन): एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), शयान जहांगीर, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, एहसान आदिल, सौरभ नेत्रावलकर



Source link