BCCI का अपने ही खिलाड़ियों को झटका, वर्ल्ड कप के शुरुआत में ठुकराई बड़ी मांग

BCCI का अपने ही खिलाड़ियों को झटका, वर्ल्ड कप के शुरुआत में ठुकराई बड़ी मांग


Last Updated:

T20 World Cup 2026 Indian cricket team: भारत-श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है. इस बीच टीम मैनेजमेंट की एक अपील को बीसीसीआई ने सिरे से नकार दिया. ये सख्ती अनुशासन को लेकर की गई है. गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद से बोर्ड ने परिवार को साथ में ट्रेवल न करने देने का बड़ा फैसला लिया था.

ख़बरें फटाफट

Zoom

भारतीय क्रिकेट टीम और बीसीसीआई

नई दिल्ली: बीसीसीआई ने टी-20 विश्व कप 2026 के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों द्वारा परिवार को साथ लाने के अनुरोध को खारिज कर दिया है. मौजूदा नियमों के अनुसार यदि दौरा 45 दिन से ज्यादा का हो तो खिलाड़ियों को दो सप्ताह के लिए अपने परिवार के सदस्यों को लाने की अनुमति मिलती है. रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम मैनेजमेंट ने क्रिकेटरों के परिवारों को उनके साथ रहने की इजाजत देने के बारे में क्लैरिटी मांगी थी. लेकिन बोर्ड ने साफ कहा कि परिवार खिलाड़ियों के साथ नहीं रहेंगे हालांकि, अगर वे चाहें तो अलग से इंतजाम कर सकते हैं.

टीम की अपील और BCCI का इनकार
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम मैनेजमेंट ने बीसीसीआई से आग्रह किया था कि विश्व कप के दौरान खिलाड़ियों को अपनी पत्नी/पार्टनर या मंगेतर के साथ ट्रेवल करने की अनुमति दी जाए. हालांकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अपने पुराने फैसले पर अडिग रहते हुए इसे सिरे से खारिज कर दिया. बोर्ड ने यह जरूर स्पष्ट किया कि अगर प्लेयर्स चाहे तो अपनी खुद की व्यवस्था और खर्च पर परिवार को ट्रेवल करवा सकते हैं, लेकिन टीम की आधिकारिक योजना में परिवारों को शामिल नहीं किया जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हार के बाद बने थे नए नियम
साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शर्मनाक हार के बाद BCCI ने नई पॉलिसी बनाई थी. तब जारी की गई 10 पॉइंट की गाइडलाइन में विदेशी दौरे पर परिवार के सदस्यों की उपस्थिति की समयसीमा तय कर दी गई थी. उस नियम में साफ लिखा था कि 45 दिन से कम अवधि के दौरे पर खिलाड़ी अधिकतम एक सप्ताह तक ही अपना परिवार साथ में रख सकते हैं. ये नियम खिलाड़ियों के साथ-साथ कोच, मैनेजर, सपोर्ट स्टाफ समेत सभी लोगों पर समान रूप से लागू होता है.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homecricket

BCCI का अपने ही खिलाड़ियों को झटका, वर्ल्ड कप के शुरुआत में ठुकराई बड़ी मांग



Source link