Last Updated:
Jabalpur Weather Today: जबलपुर और पूर्वी मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. हवा का रुख उत्तर-पूर्वी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. दिन में धूप से राहत मिल रही है, लेकिन हवाओं के कारण ठंड का एहसास बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार 12 फरवरी के बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा और बारिश के कोई आसार नहीं हैं.
जबलपुर में आज का मौसम. पूर्वी मध्यप्रदेश सहित जबलपुर जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. जहां हवा का रुख बदलने से मौसम ने एक बार फिर यू टर्न लिया है. दरअसल मौसम में हो रहे लगातार बदलाव के कारण हवा की दिशा भी अब उत्तर-पूर्वी हो चुकी है. जिसके चलते तापमान में गिरावट आई है.
ऐसा ही नजारा सोमवार को देखने को मिला. जहां रात में ठंड बरकरार थी, लेकिन सुबह हल्की ठंड महसूस होने के साथ ही दिन की शुरुआत हुई. जबकि दिन में धूप निकलने से लोगों को जरूर राहत मिली, लेकिन हवाओं के कारण ठंड का एहसास भी हुआ. हालांकि 12 फरवरी के बाद तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.
अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी, न्यूनतम बरकरार
मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. जहां अधिकतम तापमान 27 से लेकर 28 डिग्री के आसपास बना हुआ है. जबकि न्यूनतम तापमान 11.4डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो पहले के ही दिनों की तुलना में बरकरार है. जबकि पिछले साल आज के दिन अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम विभाग का कहना है आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ने की संभावना है. जिससे ठंड का असर धीरे-धीरे कम होगा.
मौसम विभाग का कहना है पश्चिमी विक्षोंभ अब कमजोर हो गया है. जिसके चलते ठंड में जरूर कमी देखी जा रही है. हालांकि सुबह-सुबह कोहरे की चादर देखने को मिल रही है. बहरहाल ठंड का सितम जारी है, जो आने वाले दिनों तक यूं ही बना रहेगा. जहां पश्चिमी हिमालय क्षेत्र से सक्रिय मौसम प्रणालियों के गुजरने के बाद उत्तर से ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा. लिहाजा जबलपुर में उत्तर-पूर्वी हवाएं 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है. जहां मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें