Last Updated:
ICC T20 World Cup Live Score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के चौथे दिन आज खेले जाने वाले तीन मुकाबलों में पहली टक्कर नीदरलैंड्स और नामीबिया के बीच हो रही है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जा रहा है…और पढ़ें
नीदरलैंड्स और नामीबिया के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला
ICC T20 World cup live score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आज चौथा दिन है. पहले मैच में पाकिस्तान को रुलाने वाली नीदरलैंड्स की टीम का सामना नामीबिया से हो रहा है. नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर नामीबिया के खिलाफ पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया है. इस मैच में पाकिस्तान के खिलाफ उतरी प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया गया है.
नामीबिया की प्लेइंग XI: लौरन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), डिलन लीचर, रुबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम म्यरबर्ग, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज, मैक्स हेंगो.
नीदरलैंड्स की प्लेइंग XI: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), जैक लायन-कैचेट, लोगन वान बीक, रूएलोफ वान डर मेरवे, आर्यन दत्त, टिम वान डर गगटन, फ्रेड क्लासेन.
February 10, 202612:17 IST
T20 World Cup LIVE Score: 15 ओवर में नामीबिया का स्कोर 108/4
नामीबिया की टीम के लिए जब भी कोई बैटर अच्छी पारी खेल रहा होता है नीदरलैंड्स उसका विकेट झटक लेता है. एक छोर पर डटकर शॉट्स लगाते हुए रन बना रहे जान निकोल का विकेट वान वीक ने लेकर टीम को बड़ी सफलता दिलाई. 42 रन बनाकर खेल रहे इस बैटर का कैच वान डर मेरवे ने लपका.
February 10, 202611:55 IST
T20 World Cup LIVE Score: 10 ओवर में नामीबिया का स्कोर 65/2
नामीबिया की टीम को 10 ओवर के बाद दो झटके लग चुके हैं और स्कोर 65 रन है. इस वक्त टीम के स्कोर को आगे ले जाने की जिम्मेदारी जान निकोल के साथ कप्तान गेरहार्ड इरास्मस के कंधों पर है. यहां से नीदरलैंड्स के खिलाफ बड़ा लक्ष्य रखने के लिए दोनों तो तेज और बड़ी पारी खेलनी होगी.
February 10, 202611:46 IST
T20 World Cup LIVE Score: दोनों ओपनर आउट
नामीबिया की टीम ने अभी रन बनाने की गति बढ़ाई थी और उनको झटका लग गया. टीम के दूसरे ओपनर जान फ्राइलिंक भी अपना विकेट गंवा बैठे. 30 रन के स्कोर पर वान वीक की बॉल पर विकेट के पीछे कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने उनका कैच पकड़ा.
February 10, 202611:38 IST
T20 World Cup LIVE Score: पावरप्ले में नामीबिया का स्कोर 46/1
नीदरलैंड्स की टीम ने अब तक नामीबिया की टीम के बल्लेबाजों को रोक कर रखा है. पावरप्ले के खेले गए 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 46 रन बनाए हैं. पहला विकेट गंवाने के बाद मैदान पर आए जान निकोल ने जान फ्राइलिंक के साथ मिलकर पारी को तेजी से आगे बढ़ाया है.
February 10, 202611:18 IST
T20 World Cup LIVE Score: नामीबिया को पहला झटका
नीदरलैंड्स की टीम के गेंदबाजों ने शुरू से ही नामीबिया के ओपनर्स को बांधकर रखा था. लौरन स्टीनकैंप तीसरे ओवर की दूसरी बॉल पर आर्यन दत्त की बॉल पर आगे बढ़कर खेलने की कोशिश में स्टंप होकर वापस लौटे.
February 10, 202610:56 IST
T20 World Cup LIVE Score: नीदरलैंड्स की प्लेइंग XI
माइकल लेविट, मैक्स ओ’डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), जैक लायन-कैचेट, लोगन वान बीक, रूएलोफ वान डर मेरवे, आर्यन दत्त, टिम वान डर गगटन, फ्रेड क्लासेन.
February 10, 202610:55 IST
T20 World Cup LIVE Score: नामीबिया की प्लेइंग XI
लौरन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), डिलन लीचर, रुबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम म्यरबर्ग, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज, मैक्स हेंगो.
February 10, 202610:36 IST
ICC T20 World Cup Live Score: नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर चुनी फील्डिंग
मंगलवार को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेले जाने वाले पहले मैच में नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर नामीबिया के खिलाफ पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया है. इस मैच में पाकिस्तान के खिलाफ उतरी प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया गया है.
February 10, 202610:30 IST
ICC T20 World Cup Live Score: नीदरलैंड्स की टक्कर नामीबिया से
नमस्कार, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के चौथे दिन के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है. आज दिन के पहले मैच में नीदरलैंड्स की टीम का सामना नामीबिया के साथ होना है. पहले मैच में पाकिस्तान के पसीने छुड़ाने वाली डच टीम नामीबिया के खिलाफ जीत हासिल करना चाहेगी.