Last Updated:
MP Board Exam 2026: माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं. आज 12वीं कक्षा का पहला प्रश्नपत्र आयोजित किया जा रहा है. भोपाल में प्रशासन ने परीक्षा के लिए कड़े इंतज़ाम किए हैं, वहीं सोशल मीडिया पर फर्जी पेपर फैलाने वाले साइबर ठग सक्रिय हैं. प्रशासन ने छात्रों से सतर्क रहने की अपील की है.
MP Board Exam 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं. भोपाल जिले में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए कुल 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं, ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सकें. इधर, परीक्षाओं से पहले टेलीग्राम पर फर्जी प्रश्नपत्र बेचने का नेटवर्क भी सक्रिय हो गया है. जालसाजों ने फर्जी प्रश्नपत्रों को असली दिखाने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के लोगो और मोनो का दुरुपयोग किया. इस मामले में माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने साइबर क्राइम में एफआईआर दर्ज कराई है. शिकायत के अनुसार, कुछ टेलीग्राम चैनलों के जरिए छात्रों से पैसे लेकर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा था. जांच के दौरान ऐसे 7 टेलीग्राम चैनल सामने आए हैं.
भिंड
माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं. आज कक्षा 12वीं का पहला प्रश्नपत्र अंग्रेजी विषय का आयोजित किया गया. भिंड जिले में परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं कक्षा 12वीं के 14,421 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. जिले में कुल 50 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 40 संवेदनशील, 6 अतिसंवेदनशील और 4 सामान्य केंद्र हैं. सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है. सुबह 8:30 बजे के बाद किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया. परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में परीक्षा से जुड़े लोगों के अलावा अन्य का प्रवेश प्रतिबंधित रखा गया है.
भोपाल
एमपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं. 12वीं की पहली परीक्षा अंग्रेजी विषय की हुई. 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होंगी. प्रदेशभर में करीब 16 लाख विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. इसके लिए 3,856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. नकल रोकने के लिए सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे और फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए गए हैं. परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखा गया है. सुबह 8:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा. परीक्षा शुरू होने के बाद 2 घंटे से पहले किसी को बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी. प्रदेश में 206 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्र चिन्हित किए गए हैं.
उज्जैन
उज्जैन जिले में भी आज से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं. जिले में कुल 40,234 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं. सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है. कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बताया कि पूरी परीक्षा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जा रही है. इसके साथ ही फ्लाइंग स्क्वॉड द्वारा लगातार जांच की जा रही है. जिले में 10 अतिसंवेदनशील केंद्रों पर अलग से प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं. कुल 77 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस गार्ड तैनात हैं. परीक्षा व्यवस्था के लिए 10 निरीक्षण दल बनाए गए हैं.
मध्यप्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए 700 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं। छात्रों को परीक्षा केंद्र से दो घंटे बाद ही बाहर निकलने की अनुमति दी जाएगी।#mpboard #exam pic.twitter.com/5YpoiNInpH