MP Board Exam 2026: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा आज से, पहले 2 घंटे बाहर जाने पर सख्त पाबंदी, रद्द हो सकता है पेपर

MP Board Exam 2026: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा आज से, पहले 2 घंटे बाहर जाने पर सख्त पाबंदी, रद्द हो सकता है पेपर


Last Updated:

MP Board Exam 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज यानी 10 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं और करीब 17 लाख छात्रों के लिए ये बहुत बड़ा मौका है, लेकिन इस बार मंडल ने नकल और गड़बड़ी रोकने के लिए इतने सख्त नियम बनाए हैं कि छोटी सी लापरवाही भी परीक्षा रद्द करवा सकती है. पहले 2 घंटे बाहर जाना मना, अनुचित सामग्री मिली तो नकल का केस और सीसीटीवी-जैमर से निगरानी.परीक्षा देने जाने से पहले ये सारे नियम अच्छे से समझ लें ताकि साल भर की मेहनत बेकार न जाए और अच्छे नंबरों के साथ पास हो जाएं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

MP Board Exam 2026, mp board, mp board 10th result: एमपी बोर्ड परीक्षा आज से.

MP Board Exam 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से यानी 10 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं. इस बार करीब 17 लाख विद्यार्थी इन परीक्षाओं में शामिल होंगे. मंडल ने परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने के लिए बहुत सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इन नियमों का पालन न करने पर छात्रों की परीक्षा रद्द हो सकती है इसलिए परीक्षा देने जाने से पहले ये जरूरी बातें अच्छे से समझ लें.

पहले 2 घंटे बाहर जाने पर सख्त पाबंदी

मंडल ने स्पष्ट कहा है कि परीक्षा शुरू होने के बाद पहले दो घंटे तक किसी भी परीक्षार्थी को किसी भी कारण से परीक्षा केंद्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. अगर कोई छात्र किसी वजह से भी बाहर जाने की कोशिश करता है तो उसे रोक दिया जाएगा.दो घंटे पूरे होने के बाद अगर कोई छात्र केंद्र छोड़ता है तो उसकी जानकारी तुरंत मंडल को भेजी जाएगी. उस छात्र की उत्तरपुस्तिका के साथ प्रश्नपत्र भी जब्त कर लिया जाएगा और उसकी पूरी परीक्षा निरस्त कर दी जाएगी. ये नियम प्रश्नपत्र लीक होने और नकल की घटनाओं को रोकने के लिए लगाए गए हैं.

अनुचित सामग्री मिलने पर क्या होगा?

परीक्षा कक्ष में अगर किसी छात्र के पास कोई अनुचित सामग्री मिलती है जैसे मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पर्ची या कोई संदिग्ध चीज तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. ऐसी स्थिति में छात्र की परीक्षा तुरंत निरस्त कर दी जाएगी और उसके खिलाफ नकल का प्रकरण दर्ज किया जाएगा.

परीक्षा केंद्रों पर क्या-क्या सुरक्षा इंतजाम हैं?

मंडल ने पूरे प्रदेश में परीक्षा को नकलमुक्त बनाने के लिए मजबूत व्यवस्था की है.206 संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.700 से ज्यादा केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं ताकि मोबाइल सिग्नल ब्लॉक हो जाएं.उड़नदस्ता दलों की तैनाती की गई है. केंद्राध्यक्षों को विशेष निर्देश दिए गए हैं. छात्रों की पहचान और प्रवेश प्रक्रिया भी बहुत सख्ती से लागू की जाएगी.

परीक्षार्थियों के लिए मंडल की अपील

मंडल ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वो परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें.केवल अनुमत सामग्री जैसे प्रवेश पत्र और जरूरी लेखन सामग्री ही साथ लाएं. परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखना हर छात्र की जिम्मेदारी है.परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से हो, इसके लिए ये सारे नियम लगाए गए हैं. अगर आप इन नियमों का पालन करेंगे तो कोई दिक्कत नहीं आएगी.

About the Author

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्‍यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्‍सेस स्‍टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें

homecareer

MP Board:10वीं 12वीं की परीक्षा आज से, पहले 2 घंटे बाहर जाने पर सख्त पाबंदी



Source link