IND vs PAK T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 फरवरी को होने जा रहा है. बॉयकॉट की नाटक-नौटंकी पर 9 फरवरी को विराम लगा जब देर रात पाकिस्तान सरकार ने अपने बॉयकॉट के फैसले को वापस ले लिया. मंगलवार को पाकिस्तान ने यूएसए को मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और जोश-जोश में भारत को खुली चुनौती दे दी. यूएसए के खिलाफ पाकिस्तान ने 32 रन से जीत दर्ज की, जिसमें जीत के हीरो साहिबजादा फरहान रहे. उन्होंने मैच के बाद जोश-जोश में भारत को अलर्ट दे डाला.
साहिबजादा फरहान की शानदार पारी
पाकिस्तान टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरा था. ओपनर साहिबजादा फरहान ने धांसू अंदाज में शुरुआत की और अर्धशतक ठोका. पाकिस्तानी ओपनर ने 41 गेंद में 73 रन की पारी खेली जिसमें 5 छक्के और 6 चौके शामिल रहे. बाबर आजम ने 46 जबकि शादाब खान ने 30 रन की तेज तर्रार पारी खेलकर टीम के स्कोर को 190 तक पहुंचा दिया. जवाब में यूएसए की टीम पॉवरप्ले के बाद प्रेशर में मैच गंवा बैठी. साहिबजादा फरहान ने भारत के खिलाफ मैदान में उतरने को लेकर बड़ा बयान दिया.
क्या बोले साहिबजादा फरहान?
साहिबजादा ने अपनी पारी को लेकर कहा, ‘कल हमने जिस तरह प्रैक्टिस की, नेट्स में बॉल मेरे बैट पर बहुत अच्छी आ रही थी। मैंने कल ही अपने बैटिंग कोच (हनीफ मलिक) को बता दिया था कि मुझे आज के मैच के लिए अच्छी फीलिंग आ रही है. मुझे कॉन्फिडेंस था. मैंने यह भी कहा था, मैं मैच को इस तरह से खत्म करूंगा कि मुझे प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिले. मैंने अपने लिए एक पर्सनल टारगेट सेट किया है, इस वर्ल्ड कप में कम से कम दो से तीन प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतना. मुझे लगा कि यह पिच बहुत बेहतर थी. बॉल बैट पर अच्छी तरह आ रही थी. ओपनर के तौर पर, मेरा और सैम अयूब का रोल हमेशा पावरप्ले का सही इस्तेमाल करना होता है. मैं नैचुरली अटैकिंग क्रिकेट खेलता हूं.’
ये भी पढ़ें.. ईशान किशन का क्या कसूर… BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से क्यों काटा पत्ता? जानें वजह
भारत के खिलाफ मैच पर बात
टीम इंडिया के खिलाफ मुकाबले पर कहा, ‘मेरी सोच अपना नैचुरल गेम खेलते रहने की थी क्योंकि T20 क्रिकेट में, एक ओपनर के तौर पर, आपको उसी तरह खेलना होता है. कैप्टन ने हमें यही रोल दिया है, पहले छह ओवर में अटैक जारी रखना. हम उसी माइंडसेट के साथ उतरेंगे जैसा हमने इंडिया के खिलाफ अपने पिछले मैचों में किया था. जिसमें एशिया कप भी शामिल है. हम पॉजिटिव रहने और अटैकिंग क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे.’