T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अपना दूसरा मुकाबला नामीबिया के साथ खेलने के लिए तैयार हो चुकी है. लेकिन इससे पहले कुछ हैरान कर देने वाले अपडेट्स देखने को मिल रहे हैं. अभिषेक शर्मा हॉस्पिटल में तबियत खराब होने के चलते एडमिट हुए, जिससे भारतीय टीम की प्लेइंग-XI की गुत्थी पूरी तरह से उलझ चुकी है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय टीम ने खूब पसीना बहाया. अब सवाल है कि अभिषेक की जगह अगर संजू सैमसन खेलते हैं तो विकेटकीपिंग कौन करेगा?
अफ्रीका के खिलाफ ईशान किशन ने की थी कीपिंग
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में संजू सैमसन फ्लॉप नजर आए थे. उस मुकाबले में ईशान किशन से विकेट कीपिंग कराई गई थी. टी20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले से सैमसन ड्रॉप हुए और और ईशान किशन ने विकेटकीपिंग की. अब देखना होगा अगले मुकाबले में दोनों साथ होते हैं तो किससे विकेटकीपिंग कराई जाती है. प्रैक्टिस से अंदाजा लगाया जाए तो ईशान किशन विकेटकीपिंग करते दिख सकते हैं.
सैमसन ने की फील्डिंग
प्रैक्टिस में संजू सैमसन की बात करें तो उन्होंने कुछ देर बैटिंग करने के बाद कैचिंग प्रैक्टिस की. ऐसे में सैमसन फील्डिंग करते दिख सकते हैं. ईशान किशन ने भी कुछ देर बल्लेबाजी की लेकिन जसप्रीत बुमराह की एक धारधार गेंद उनके जोर से लगी. जिसके कुछ देर बैटिंग करने के बाद उन्होंने मैदान छोड़ दिया. बुमराह ने भी कुछ हफ्तेभर बाद मोर्चा संभाला.
ये भी पढे़ं.. 6,6,6,4… सुपर ओवर में एक ही बल्लेबाज ने कूट दिए इतने रन, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
सुंदर ने भी की प्रैक्टिस
टीम के साथ वाशिंगटन सुंदर भी जुड़ चुके हैं. सुंदर ने काफी देर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के साथ बातचीत की और फिर बैटिंग और बॉलिंग प्रैक्टिस भी की. अब देखना दिलचस्प होगा कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम किस कॉम्बिनेशन के साथ दिल्ली के मैदान में उतरती है. अभिषेक शर्मा को हॉस्पिटल से रिलीज कर दिया गया है इसका अपडेट तिलक वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया.