ऑस्ट्रेलिया को जोरदार झटका, आयरलैंड के खिलाफ मैच से बाहर टिम डेविड

ऑस्ट्रेलिया को जोरदार झटका, आयरलैंड के खिलाफ मैच से बाहर टिम डेविड


Last Updated:

Tim David ruled out of opener against Ireland: ऑस्ट्रेलिया की टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में चोटिल खिलाड़ी की वजह से परेशान है. आयरलैंड के खिलाफ मैच में उतरने से पहले धाकड़ बैटर टिम डेविड बाहर हो गए हैं. कप्तान मिचेल मार्श ने इस बात की जानकारी साझा की.

Zoom

टिम डेविड आयरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच से बाहर

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए कुछ भी सही नहीं हो रहा. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पैट कमिंस और फिर जोश हेजलवुड बाहर हो गए. अब टूर्नामेंट का आगाज करने से कुछ घंटे पहले ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज और ऑलराउंडर टिम डेविड आयरलैंड के खिलाफ मैच से बाहर हो गए हैं. कप्तान मिचेल मार्श ने इसकी जानकारी दी.

निचेल मार्श ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हमें उम्मीद है कि अगले कुछ मैचों में टिम डेविड टीम में वापसी करेंगे.” डेविड ने 26 दिसंबर 2025 को बीबीएल में होबार्ट हरिकेन्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच मुकाबले में हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के बाद से एक भी मैच नहीं खेला है. मार्श को उम्मीद है कि डेविड बाकी ग्रुप स्टेज मैचों तक फिट हो जाएंगे.

टिम डेविड की जगह प्लेइंग इलेवन में कौन लेगा?

2025 में डेविड जबरदस्त फॉर्म में थे. उन्होंने 10 पारियों में 395 रन बनाए, औसत 49.37 और स्ट्राइक रेट 197.50 रहा. वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाकर उन्होंने टॉप ऑर्डर में प्रमोशन को सही साबित किया. उनकी गैरमौजूदगी में मिडिल ऑर्डर में मैट रेनशॉ को मौका मिल सकता है. दूसरा विकल्प कूपर कोनॉली हैं.

पेस अटैक में कितना दम

नाथन एलिस को खेलने की मंजूरी मिल गई है. रिटायर हो चुके मिचेल स्टार्क और चोटिल जोश हेजलवुड, पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में एलिस पेस अटैक की कमान संभालेंगे. साथ ही, चयनकर्ताओं ने शानदार फॉर्म में चल रहे स्टीव स्मिथ को नजरअंदाज किया है. ऑस्ट्रेलिया हर टूर्नामेंट में फेवरेट मानी जाती है, चाहे फॉर्मेट कोई भी हो, लेकिन इस बार टीम उतनी खतरनाक नहीं दिख रही जितनी पिछली बार थी. हालांकि, मार्श को अपनी टीम पर पूरा भरोसा है.

मार्श ने कहा, “पिछले 12 महीनों में बेनी द्वार्शुइस और जेवियर बार्टलेट जैसे खिलाड़ियों ने लगभग सभी मैच खेले हैं, इसलिए हमें भरोसा है कि वे टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे. हमने पिछले 12 महीनों में 18 से 20 खिलाड़ियों का स्क्वॉड तैयार किया है और सभी को खेलने का मौका दिया है. सभी ने अलग-अलग परिस्थितियों में मैच खेले हैं और भले ही कुछ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए ज्यादा मैच न खेले हों, लेकिन वे काफी क्रिकेट खेल चुके हैं और हमें अपनी टीम पर पूरा भरोसा है.”

ऑस्ट्रेलिया का आयरलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा रहा है. 2021 के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड के खिलाफ दोनों टी20 मुकाबले जीते हैं.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

ऑस्ट्रेलिया को जोरदार झटका, आयरलैंड के खिलाफ मैच से बाहर टिम डेविड



Source link