कभी सर्दी-कभी गर्मी, मौसम खेल रही आंख मिचौली! बदली हवा की दिशा, जानें जबलपुर के मौसम का हाल

कभी सर्दी-कभी गर्मी, मौसम खेल रही आंख मिचौली! बदली हवा की दिशा, जानें जबलपुर के मौसम का हाल


Last Updated:

Jabalpur Weather Today: जबलपुर में पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के ऊपर सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार तीन अलग-अलग सिस्टम एक साथ सक्रिय हैं, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. दिन का तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि रात में 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हवा की दिशा में लगातार बदलाव के कारण दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंड का असर बना हुआ है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 12 फरवरी के बाद आंशिक बदलाव देखने को मिल सकता है, हालांकि फिलहाल मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

Jabalpur ka Mausam: मध्यप्रदेश के जबलपुर में इन दिनों मौसम आंख-मिचौली खेल रहा है. कभी हल्के बादल छा जाते हैं, तो कभी धूप निकलते ही गर्माहट महसूस होने लगती है. मौसम विभाग के मुताबिक इस बदलाव के पीछे एक नहीं, बल्कि तीन अलग-अलग मौसम प्रणालियां जिम्मेदार हैं, जिनका असर आने वाले दिनों में और साफ दिख सकता है.

तीन सिस्टम एक साथ सक्रिय
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के ऊपर सक्रिय है. इसके अलावा मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में एक ऊपरी द्रोणिका बनी हुई है. वहीं पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और दक्षिण पाकिस्तान की ओर झुका हुआ है. इन तीनों सिस्टमों के कारण पूरे क्षेत्र में हवा की दिशा लगातार बदल रही है.

हवा की दिशा बदलते ही बदला असर
कभी उत्तर से तो कभी उत्तर-पश्चिम से हवाएं चल रही हैं. सोमवार को हवा उत्तर-पूर्वी रही, जबकि मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी दिशा से चली. इसी वजह से दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही है, लेकिन रात में ठंड का असर बना हुआ है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 12 फरवरी के बाद मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल सकता है.

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
दिन का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री ज्यादा है. वहीं न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा. यानी दिन में गर्मी का हल्का अहसास और रात में सर्दी दोनों साथ चल रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल कुछ दिनों तक यही स्थिति बनी रह सकती है.

आगे कैसा रहेगा मौसम?
फिलहाल मौसम शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि बादलों की हल्की आवाजाही और तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. मौसम विभाग हालात पर नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर अपडेट जारी करेगा.

About the Author

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

कभी सर्दी-कभी गर्मी, मौसम खेल रही आंख मिचौली! जानें जबलपुर के मौसम का हाल



Source link