कैबिनेट के सामने बजट का प्रजेंटेशन: 4.70 लाख करोड़ के करीब होगा मप्र सरकार का बजट – Bhopal News

कैबिनेट के सामने बजट का प्रजेंटेशन:  4.70 लाख करोड़ के करीब होगा मप्र सरकार का बजट – Bhopal News




आगामी 18 फरवरी को पेश होने वाला मप्र सरकार का बजट इस बार 4.70 लाख करोड़ के आंकड़े के करीब जाने का अनुमान है। पिछले साल के 4.21 लाख करोड़ से यह करीब 12 प्रतिशत अधिक होने का अनुमान है।
मंगलवार को वित्त विभाग ने पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बाद में पूरी कैबिनेट के सामने प्रस्तावित बजट 2026-27 का प्रजेंटेशन दिया। बजट में राजकोषीय घाटा कम करने को लेकर मंत्रियों के बीच चर्चा हुई। कैपिटल एक्सपेंडिचर इस बार बजट में बढ़ाया गया है, इसको लेकर मंत्रियों ने बजट अच्छा साबित होने की उम्मीद जताई है। मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने प्रजेंटेशन के दौरान कहा कि आनंद विभाग के बजट में कमी दिखाई दे रही है। उन्होंने सवाल उठाया, बजट कम क्यों किया गया है। इसके बाद मंत्री विश्वास सारंग ने भी कहा कि उन्हें भी खेल के बजट में कटौती नजर आ रही है, जबकि इसे बढ़ाया जाना चाहिए। जनप्रतनिधियों के पेंशन नियमों में सुधार की मांग केबिनेट में कर्मचारियों के नए पेंशन नियमों पर चर्चा के दौरान खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने जनप्रतिनिधियों के पेंशन नियमों में भी कर्मचारियों की तरह ही सुधार करने की मांग उठाई। कुछ और मंत्रियों ने सारंग के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के पेंशन नियम भी काफी पुराने है, इन्हें भी नए जमाने के हिसाब से बनाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चर्चा के बाद इस मामले में विचार करने का आश्वासन दिया।



Source link