कौन है AIG राजेश मिश्रा? महिला से धोखाधड़ी के मामले में नपे, लिया बड़ा एक्शन

कौन है AIG राजेश मिश्रा? महिला से धोखाधड़ी के मामले में नपे, लिया बड़ा एक्शन


Last Updated:

Who Is AIG Rajesh Mishra: भोपाल में एआईजी राजेश मिश्रा पर 2025 में राजस्थान की एक फैशन डिजाइनर द्वारा पैसे वापस न करने और उत्पीड़न के आरोप लगाए गए थे. डीजीपी के निर्देश पर हुई जांच में आरोप सही पाए जाने की बात सूत्रों से सामने आई है और रिपोर्ट गृह विभाग को सौंप दी गई है. आइए जान लेते हैं कौन हैं एआईजी राजेश मिश्रा जिनपर महिला द्वारा आरोप लगे हैं.

Zoom

शैलेंद्र सिंह,

Who Is AIG Rajesh Mishra: भोपाल में पोस्टेड एआईजी राजेश मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं. सूत्रों के अनुसार, उनके खिलाफ की गई शिकायत की जांच पूरी हो चुकी है और रिपोर्ट गृह विभाग को सौंप दी गई है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में बड़ी कार्रवाई हो सकती है. अगर आरोपों की पुष्टि के आधार पर फैसला लिया जाता है, तो इससे उनके करियर और आईपीएस बनने के सपने पर भी असर पड़ सकता है. दरअसल, साल 2025 में राजस्थान की एक फैशन डिजाइनर ने राजेश मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे. महिला का आरोप था कि उन्होंने उससे आर्थिक लेन-देन किया, लेकिन तय राशि वापस नहीं की. इसके साथ ही उत्पीड़न करने की भी शिकायत दर्ज कराई गई थी. मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई थी.

महिला की शिकायत के बाद ट्रांसफर
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीजीपी ने जांच की जिम्मेदारी पुलिस अधिकारी तरुण नायक को सौंपी थी. विस्तृत जांच के बाद तैयार की गई रिपोर्ट में महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को सही पाए जाने की बात सूत्रों के हवाले से सामने आ रही है. हालांकि, आधिकारिक रूप से अभी तक जांच रिपोर्ट की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.

महिला की शिकायत के बाद ही राजेश मिश्रा को पुलिस मुख्यालय (PHQ) से हटाकर पीटीआरआई ट्रांसफर कर दिया गया था. इसे उस समय प्रशासनिक कदम बताया गया था. अब जब जांच रिपोर्ट गृह विभाग तक पहुंच चुकी है, तो सभी की नजर संभावित कार्रवाई पर टिकी हुई है. फिलहाल, विभाग की ओर से कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन इस मामले ने पुलिस महकमे में हलचल जरूर बढ़ा दी है. आने वाले दिनों में स्थिति साफ होने की उम्मीद है.

कौन हैं AIG राजेश मिश्रा?
एडिशनल इंस्पेक्टर जनरल (AIG) राजेश मिश्रा एमपी पुलिस में एक सीनियर ऑफिसर थे, जो सीआईडी जैसे जरूरी डिपार्टमेंट में तैनात रहे हैं. उन्हें एआईजी (CID) के पोस्ट पर सर्विस करते देखा गया था, लेकिन 2025 में एक हाई मामले में फंस गए हैं.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

कौन है AIG राजेश मिश्रा? महिला से धोखाधड़ी के मामले में नपे, लिया बड़ा एक्शन



Source link