दिल्ली ने मुझे बहुत कुछ दिया…खेल महाकुंभ के ब्रांड एम्बेसडर बनने पर बोले धवन

दिल्ली ने मुझे बहुत कुछ दिया…खेल महाकुंभ के ब्रांड एम्बेसडर बनने पर बोले धवन


Last Updated:

Shikhar Dhawan Delhi Olympic: 13 जनवरी से शुरू होने जा रहे दिल्ली खेल महाकुंभ के लिए शिखर धवन को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने धवन का आभार जताते हुए ये जिम्मेदारी सौंपी, बदले में धवन मे भी कहा कि दिल्ली ने उन्हें बहुत कुछ दिया है और अब लौटाने का वक्त आ चुका है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

शिखर धवन

नई दिल्ली: शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की उपस्थिति में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शिखर धवन से मुलाकात की. 13 फरवरी 2026 से शुरू हो रहे ‘दिल्ली खेल महाकुंभ’ के लिए शिखर धवन को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया. शिक्षा मंत्री ने कहा कि धवन ने दिल्ली सरकार की खेलों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए स्वयं यह जिम्मेदारी स्वीकार की है.

मुख्यमंत्री ने धवन का आभार जताते हुए दिल्ली के खिलाड़ियों के लिए उनके योगदान की सराहना की. शिक्षा मंत्री का बयान:

दिल्ली सरकार को विश्वास है कि धवन के मार्गदर्शन और प्रेरणा से युवा खिलाड़ियों को नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और पहचान मिलेगी.





Source link