ये देखो JCB वाला उसको मारने की कोशिश कर रहा है… भईया उठो! मामूली विवाद के बाद जो हुआ, Video Viral
Indore News: इंदौर के छोटा बांगड़दा इलाके में निर्माण कार्य के दौरान मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया. आरोप है कि कहासुनी के बाद पोकलेन चालक ने मशीन को ही हथियार बनाते हुए एक शख्स को मारने की कोशिश की. चालक ने पोकलेन के पंजे से एक व्यक्ति पर हमला करने का प्रयास किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.