वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर ऐसे होती है ऑनलाइन-ठगी: पहले रजिस्ट्रेशन फिर सामान भेजने लेते हैं रुपए; महिलाओं को करते हैं टारगेट – Guna News

वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर ऐसे होती है ऑनलाइन-ठगी:  पहले रजिस्ट्रेशन फिर सामान भेजने लेते हैं रुपए; महिलाओं को करते हैं टारगेट – Guna News


गुना की महिला को वर्क फ्राॅम होम का झांसा देकर साइबर ठगी।

सोशल मीडिया पर वर्क फ्रॉम होम के आकर्षक ऑफर अब साइबर ठगी का जरिया बनते जा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर घर से हैंडराइटिंग वर्क का झांसा देकर गुना की एक महिला से 2498 रुपए ठगे। रकम ट्रांसफर कराने से पहले महिला को विश्वास दिलाने पहले डॉक्यूमेंट्स भेजे। उसके

.

इंस्टाग्राम पर झांसा देकर महिला को ठगने की पूरी कहानी बड़ी रोचक है। ऐसे मामलों में किस तरह से ठगी का शिकार बनाया जाता है। इससे बचने आपको सावधानी बरतनी चाहिए। भास्कर की यह रिपोर्ट पढ़िए…

सोशल मीडिया पर विज्ञापन दिखाकर करते हैं ठगी।

मामला सामने 3 फरवरी को सामने आया। 34 साल की हाउस वाइफ महिला काम के बाद बचे समय में कुछ रुपए कमाने काम करने सोचती है। उसे इंस्टाग्राम पर हैंडराइटिंग का काम करने के बदले रुपए देने वाला एक विज्ञापन देखा।

यह विज्ञापन भारत बुक पब्लिकेशन का था और हैंडराइटिंग वर्क करना था। यानी किताबों के पेजों को अपनी हैंडराइटिंग में लिखकर देना था। इसके लिए सैलरी 12 हजार से 25 हजार तक बताई गई। महिला ने मैसेज के जरिए संपर्क किया।

सामने से मैसेज में ही पूरी प्रक्रिया समझाई गई। इस काम के लिए उसे रजिस्ट्रेशन फीस चुकाने कहा गया। बताया कि किताबों को अपनी हैंडराइटिंग में लिखना हैं।

इस काम के लिए किताब और लिखने का सारा सामान जैसे पेज, पेंसिल सहित सभी सामग्री आपको कंपनी की ओर से ही उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए सबसे पहले 500 रुपए जमा कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। पैसे ऑनलाइन UPI के जरिए जमा होंगे।

सामान को भेजने लेते हैं रजिस्ट्रेशन फीस।

सामान को भेजने लेते हैं रजिस्ट्रेशन फीस।

रुपए जमा कराकर ब्लॉक किया, अभद्रता की

1. पैसे जमा करवाकर सामान भेजने डिलीवरी चार्ज मांगा महिला ने रुपए देकर रजिस्ट्रेशन के लिए हां कहा, तो इसे एक नंबर दिया गया। इस नंबर पर उसे रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी थी। महिला ने उस नंबर को चेक किया, तो उस पर बादल कुमार मीणा नाम आया। महिला ने रजिस्ट्रेशन फीस के 499 रुपए QR कोड के जरिए जमा कर दिए।

2. डिलीवरी चार्ज के लिए दोबारा 2000 रुपए मांगे महिला ने रजिस्ट्रेशन फीस जमा कर दी, तो उसे कुछ दस्तावेजों की लिस्ट भेजी गई। इस लिस्ट में किताब, पेन, पेंसिल, पेज की जानकारी थी। साथ ही इन सब का रेत भी लिखा हुआ था। इसके अलावा एक हजार रुपए डिलीवरी चार्ज भी लिखा हुआ था।

महिला से कहा गया कि वह दो हजार रुपए और जमा कराए। इसके बाद उसे ये सामान भेजा जाएगा। साथ ही काम की सैलरी और डिलीवरी चार्ज वापस कर दिए जाएंगे। महिला ने उनकी बातों में आकर दो हजार रुपए और ऑनलाइन भेज दिए।

फीस लेने के बाद काम करने सामान भेजने दोबारा लेते हैं रुपए।

फीस लेने के बाद काम करने सामान भेजने दोबारा लेते हैं रुपए।

3. रुपए आने के बाद महिला को ब्लॉक किया जैसे ही उसने पैसे भेजे, महिला का नंबर ब्लॉक कर दिया गया। नंबर को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया। यह सब होने के बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ। महिला ने दूसरे नंबर से कॉल किया, तो उससे अभद्रता की गई। चूंकि, मामला ज्यादा राशि का नहीं था, इसलिए महिला ने भी बदनामी के डर से शिकायत नहीं की।

समझें किस तरह से काम करता है पूरा नेक्सस

1. टारगेट पर रहती हैं घरेलू महिलाएं सोशल मीडिया पर वर्क फ्रॉम होम, घर बैठे पैसे कमाएं के विज्ञापन भरे पड़े हैं। महिलाएं इनका पहला टारगेट रहती हैं। जैसे ही कोई इनका विज्ञापन देखकर इन्हें मैसेज करता है, उसे फंसाने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।

पहले ये लोग हैंडराइटिंग वर्क से हजारों रुपए कमाने का लालच देते हैं। भरोसे में लेने के लिए तमाम डॉक्यूमेंट्स भेजे जाते हैं, जिनसे सामने वाला झांसे में आ जाए।

काम की तलाश में रहने वाली महिलाओं काे टारगेट किया जाता है।

काम की तलाश में रहने वाली महिलाओं काे टारगेट किया जाता है।

2. भरोसा दिलाने के लिए दस्तावेज भेजे इस बार काम देने वाले व्यक्ति ने महिला को भरोसा दिलाने के लिए अपने व्यक्तिगत डॉक्यूमेंट्स भेजे। इसमें आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटर आईडी, संस्था का रजिस्ट्रेशन, संस्था को प्रदान किए गए सर्टिफिकेट शामिल थे।

यह सब कुछ महिला को भरोसा दिलाने के लिए जालसाजों ने किया था। उसने महिला से कहा कि सारे दस्तावेज ओरिजनल और एकदम सही हैं, उनकी विश्वसनीय कंपनी है।

3. महिला को आईडी भेजी, पता दिल्ली का था इस बार गुना की जिस महिला ने इनसे संपर्क किया था, उसे विपिन गुप्ता नामक किसी व्यक्ति के दस्तावेज भेजे गए थे। आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटर आईडी में विपिन पिता ब्रिज गुप्ता लिखा हुआ था। वहीं, पते की जगह हाउस नंबर 356/357, गली नंबर 25 ओम विहार उत्तम नगर दिल्ली लिखा हुआ था।

4. कोरियर भेजने का कहकर लेते हैं और रुपए जैसे ही कोई व्यक्ति रजिस्ट्रेशन कराता है, उसके बाद उसे कोरियर के लिए पैक किए गए दस्तावेजों के फोटो भेजे जाते हैं। ऐसे ही फोटो गुना की महिला को भी भेजे गए थे। इन फोटो में लिखा था – हैंडराइटिंग जॉब। न्यू पार्सल रेडी।

इन फोटो में पैक किए गए बॉक्स दिख रहे होते हैं, जो किसी गाड़ी में रखे होते हैं। साथ ही कुछ पैकेट में पेज, पेंसिल, किताब के छपे हुए पेज भी दिखाई देते हैं। इन्हीं को भेजने के लिए डिलीवरी चार्ज के नाम पर दो हजार रुपए और मांगे जाते हैं।

5. सैलरी और डिलीवरी चार्ज वापस करने कहते हैं जब सामने वाला पूछता है कि डिलीवरी चार्ज क्यों, तो कहा जाता है कि डिलीवर चार्ज देने के बाद ही सामान भेजा जाएगा। एक बार जब सामान आपके पास पहुंच जाएगा और आप काम करना शुरू करोगे, तो आपको काम की सैलरी और डिलीवरी चार्ज वापस कर दिया जाएगा।

ये लोग कोरियर की एक फर्जी ट्रैकिंग आईडी भी भेजते हैं, जिससे यकीन हो जाए। हालांकि, जैसे ही डिलीवरी चार्ज भेजा जाता है, ये लोग नंबर ब्लॉक कर देते हैं।

यह खबर पढ़िए… साइबर लिटरेसी- क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर फ्रॉड

हाल ही में उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक शख्स के साथ 2.35 लाख रुपए की ठगी हुई। शख्स को अनजान नंबर से कॉल आया था, जिसमें स्कैमर्स ने उसकी क्रेडिट लिमिट बढ़ाने का लालच दिया था। इस प्रोसेस में लिंक के जरिए एप इंस्टॉल करने को कहा गया। इसके तुरंत बाद मोबाइल हैक हो गया और उसका बैंक अकाउंट खाली हो गया। पूरी खबर पढ़ें…



Source link