T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुधवार, 11 फरवरी को तीन मुकाबले हुए. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को चारों खाने चित्त किया. कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ अपने सफर की शुरुआत की और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए बेहद रोमांचक मैच में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को पटखनी दी. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस दर्दनाक हार के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान का सफर समाप्त हो चुका है.
ग्रुप-डी में मौजूद अफगानिस्तान ने अभी तक 2 मुकाबले खेले हैं और दोनों में राशिद खान की टीम को हार का सामना करना पड़ा है. पहले मुकाबले मे उन्हें न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से हराया था. लगातार दो हार के बाद अफगानिस्तान की टीम सुपर-8 की रेस से बाहर हो गई है. वहीं, इस ग्रुप से न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका का सुपर-8 में पहुंचना लगभग पक्का हो गया है.
सुपर-8 की रेस से बाहर हुआ अफगानिस्तान
ग्रुप स्टेज से ही अफगानिस्तान का बाहर होना एक तरह से बड़ा झटका है, क्योंकि इस टीम ने दो साल पहले 2024 टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था. अफगानिस्तान ने तब ऑस्ट्रेलिया जैसी धुरंधर टीम को हराकर क्रिकेट जगत में सनसनी मचाई थी.
डबल सुपर ओवर में हाई वोल्टेज ड्रामा
अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया मैच टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे रोमांचक मैचों में से एक है. चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में प्रोटियाज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में अफगानिस्तान ने भी जबरदस्त खेल दिखाया और मैच टाई हो गया. सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 42 गेंदों पर 84 रनों की शानदार पारी खेली. आखिरी ओवर में गजब का रोमांच देखने को मिला. अफगानिस्तान के 9 विकेट गिर चुके थे और उन्हें जीत के लिए 13 रनों की जरूरत थी, लेकिन इस ओवर में कगिसो रबाडा ने पहली गेंद पर विकेट तो लिया, लेकिन ये नो बॉल था. इसके बाद नूर अहमद ने छक्का जड़कर मैच में जान फूंक दी. जब अफगान को 3 गेंद पर 2 रनों की जरूरत थी, तब फजलक फारुकी रन आउट हो गए और मुकाबला टाई होगा.
सुपर ओवर का रोमांच
पहला सुपर ओवर: अफगानिस्तान ने बनाए 17 रन- अगर आपको लग रहा है कि इस मैच का सारा ड्रामा आखिरी ओवर में ही देखने को मिल गया, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. ये तो सिर्फ ट्रेलर था, क्योंकि डबल सुपर ओवर का रोमांच आना बाकी था. सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बना दिए. लुंगी एंगीडी के ओवर में अजमतुल्लाह ने दो चौके और एक छक्का जड़ा.
पहला सुपर ओवर: साउथ अफ्रीका ने बनाए 17 रन- इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस को बल्लेबाजी के लिए भेजा. दूसरी गेंद पर ब्रेविस ने छक्का जड़ा, लेकिन अगली बॉल पर आउट हो गए. स्टब्स ने आते ही सिक्स लगाया और फिर आखिरी गेंद पर भी धाकड़ बल्लेबाज ने छक्का जड़कर मैच को दूसरे सुपर ओवर में पहुंचा दिया.
दूसरा सुपर ओवर: साउथ अफ्रीका ने बनाए 23 रन- दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी की. स्टब्स ने पहली गेंद पर सिक्स जड़ा और फिर अगली बॉल पर एक रन बने. इसके बाद महफिल डेविड मिलर ने लूटी. बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज ने लगातार दो छक्के उड़ाए और अंतिम गेंद पर दो रन लिए. इस तरह से साउथ अफ्रीका ने दूसरे सुपर ओवर में 23 रन बनाए.
दूसरा सुपर ओवर: अफगानिस्तान ने बनाए 17 रन- अफगानिस्तान की तरफ से अजमतुल्लाह उमरजई और मोहम्मद नबी बैटिंग करने उतरे. साउथ अफ्रीका ने बॉलिंग का जिम्मा केशव महाराज को दिया. पहली गेंद पर एक भी नहीं नहीं बना और फिर अगली गेंद पर नबी आउट हो गए. इसके बाद गुरबाज ने लगातार 3 छक्के जड़कर नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सनसनी मचा दी. अगली डिलीवरी वाइड रही. अब अफगानिस्तान को जीत के लिए एक गेंद पर 5 रन की जरूरत थी, लेकिन आखिरी गेंद पर गुरबाज आउट हो गए और सांसें रोक देने वाले मैच में आखिरकार जीत साउथ अफ्रीका को मिली.