BCB की निकल गई हेकड़ी.. IND-PAK मैच में होगी स्पेशल मीटिंग? अध्यक्ष का नया बयान

BCB की निकल गई हेकड़ी.. IND-PAK मैच में होगी स्पेशल मीटिंग? अध्यक्ष का नया बयान


T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हुए लगभग हफ्ताभर होने वाला है. मेगा टूर्नामेंट से बॉयकॉट करने वाला बांग्लादेश दूर बैठा रोमांच देख पछता रहा है. आईसीसी ने बीसीबी की डिमांड खारिज कर स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप में शामिल किया, जिसके बाद सारी हेकड़ी निकल गई है. अब बीसीबी के प्रेसीडेंट अमीनुल हक का नया बयान देखने को मिल रहा है. उन्होंने इशारा किया कि भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच महामुकाबले में वह बीसीसीआई से बातचीत करने पर विचार कर रहे हैं.

BCB ने सिक्योरिटी पर उठाए थे सवाल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बांग्लादेश और भारत के बीच बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या को लेकर माहौल गर्म दिखा. जिसके बाद बीसीसीआई ने अपने आदेश से केकेआर को बांग्लादेश के पेसर मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करवा दिया था. जिसके बाद बीसीबी ने नया ड्रामा खड़ा किया और भारत में सिक्योरिटी का सवाल उठाते हुए आईसीसी से श्रीलंका में मैच शिफ्ट करने की मांग की. आईसीसी ने इस डिमांड को खारिज किया और बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का फैसला किया. जिसके चलते स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा बनाया गया. इस मसले के बाद पाकिस्तान की भारत के खिलाफ मुकाबले को बॉयकॉट करने की नौटंकी शुरू हुई जो शांत हो चुकी है. 

Add Zee News as a Preferred Source


अमीनुल करेंगे BCCI से बात

तीन पार्टियों की मीटिंग के बाद, ICC ने कहा कि T20 वर्ल्ड कप का बॉयकॉट करने पर बांग्लादेश पर कोई रोक नहीं लगेगी, जबकि इस बात पर सहमति बनी कि बांग्लादेश 2028 और 2031 के बीच एक ICC इवेंट भी होस्ट करेगा. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को बांग्लादेश के बड़े अखबार प्रोथोम एलो में अमीनुल के हवाले से कहा गया, ‘ICC ने एक फैसला लिया है. ICC के बड़े स्टेकहोल्डर ये पांच एशियाई देश (भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान) हैं और वर्ल्ड कप में 15 तारीख को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच के लिए, वे चाहते हैं कि सभी पांच एशियाई देशों के रिप्रेजेंटेटिव एक साथ मैदान पर मौजूद रहें. एक साथ मैच देखें और एक-दूसरे से बात करें.’

ये भी पढ़ें.. ईशान या संजू.. नामीबिया के खिलाफ कौन करेगा विकेटकीपिंग? अभिषेक से उलझाई गुत्थी

हमारे बीच होगी बातचीत- अमीनुल हक

उन्होंने आगे कहा, ‘आप इसे कुछ ऐसा (हमारे बीच बातचीत शुरू करने जैसा) मान सकते हैं. हम एक एग्रीमेंट भी करेंगे. एग्रीमेंट लाइन-बाई-लाइन होगा, एक MoU-टाइप [मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग] डॉक्यूमेंट होगा, ताकि कोई कन्फ्यूजन न हो. आप जानते हैं कि पहले जब हमने ढाका में एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की एनुअल जनरल मीटिंग की थी, तो भी ऐसा ही एक मुद्दा उठा था. वहां भी, हमने एक MoU-टाइप डॉक्यूमेंट तैयार किया था ताकि कोई भी किसी भी तरह से कॉन्ट्रैक्ट से भटक न सके. ICC के साथ इसी तरह की बातचीत (MoU तैयार करने के बारे में) लगभग फाइनल हो चुकी है.’



Source link