MP की सियासत में ये क्या हो रहा! कहीं कांग्रेस नेता अपनी ही पार्टी पर भड़के तो कहीं BJP नेता ने खा लिया जहर

MP की सियासत में ये क्या हो रहा! कहीं कांग्रेस नेता अपनी ही पार्टी पर भड़के तो कहीं BJP नेता ने खा लिया जहर


Last Updated:

MP Politics: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने अपनी ही पार्टी को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर कांग्रेस अल्पसंख्यकों के साथ मजबूती से खड़ी नहीं हुई तो पार्टी को भी घर बैठा दिया जाएगा. वहीं, उन्होंने बीजेपी पर भी हमला बोला है.

Zoom

गणेश कुमार, 

MP Politics: एमपी के बुरहानपुर में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने मंच पर अपनी ही पार्टी को जमकर फटकार लगाई. भोपाल से आए आरिफ मसूद ने भगवा साफा पहनकर मंच से कहा कि अगर कांग्रेस अल्पसंख्यकों के साथ मजबूती से नहीं खड़ी हुई तो पार्टी को भी घर में बैठा दिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ वोट के लिए राजनीति मत करो, जब संविधान और कानून की अनदेखी होगी, तो कांग्रेस को सड़क पर उतरना पड़ेगा. आरिफ मसूद ने बीजेपी पर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा किसी की नहीं बल्कि सिर्फ सत्ता की लालची है. उन्होंने अल्पसंख्यक और SC/ST इलाकों में हो रही शिकायतों का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा एक खास समुदाय को योजनाबद्ध तरीके से निशाना बना रही है. उन्होंने बुरहानपुर कलेक्टर को शिकायत सौंपी और चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

बीजेपी नेता ने खाया जहर
वहीं, खंडवा में एक गंभीर घटना हुई. बीजेपी के नेता जितेंद्र चौधरी उर्फ जीतू ने कथित तौर पर कांग्रेस नेता द्वारा आर्थिक दबाव और धमकी मिलने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया. जीतू चौधरी खंडवा के लवकुश नगर में रहते थे. बताया गया कि वह बड़गांव भीला रोड स्थित कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद गणेश सकरगाये के घर 50 लाख रुपये के लेन-देन में हिसाब करने गए थे. ब्याज चुकाने में असफल होने के बाद उन्हें धमकी मिली, जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया.

जिला अस्पताल रेफर
जितेंद्र चौधरी को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, वहां हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया. डॉक्टरों ने उनकी स्थिति नाजुक बताई और उन्हें आईसीयू वार्ड में भर्ती किया. फिलहाल, उनका इलाज चल रहा है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link