पाकिस्तान और यूएसए के बीच खेले गए मुकाबले में पाक टीम ने 32 रनों से जीतकर शानदार रिकॉर्ड स्थापित कर दी. सलमान अगा की लीडरशिप में पाकिस्तान ने विश्व कप में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है. इसी के साथ प्वाइंट्स टेबल में वह नंबर 1 पर पहुंच गए हैं. साथ ही भारतीय टीम को बड़ा नुकसान सहना पड़ा है. टीम इंडिया अब प्वाइंट्स टेबल में नंबर 2 पर आ गई है. पाकिस्तान ने पहले नीदरलैंड और कल यूएसए के खिलाफ दूसरा मुकाबला जीतने का कारनामा किया है. दरअसल, भारत ने अभी तक इस टूर्नामेंट में महज 2 मुकाबले खेले हैं और उनका अगला मैच नामीबिया के खिलाफ दिल्ली के फिरोज शाह कोटला अब (अरुण जेटली स्टेडियम) में शाम 7 बजे खेला जाएगा. बहरहाल, आइए नजर डालते हैं प्वाइंट्स टेबल पर.
ग्रुप ए में पाकिस्तान नंबर 1
ग्रुप ए में पाकिस्तान 2 मुकाबलों में 2 जीत के साथ नंबर 1 पर है. इससे पहले तक टीम इंडिया नंबर 1 पर थी, लेकिन कल के मुकाबले में यूएसए के खिलाफ मिली जीत के बाद पाकिस्तान नंबर 1 पर आ गई है. वहीं, टीम इंडिया से 1 नंबर की कुर्सी छिन गई है अब वह दूसरे पायदान पर आ गई हैं. नंबर 3 पर इस मामले में नीदरलैंड का नाम है. नीदरलैंड ने 2 में से एक मुकाबले में जीत हासिल की है. नामिबिया 1 मैच में 1 हार के बाद चौथे पायदान पर है. वहीं, ग्रुप ए में पांचवें और आखिरी पायदान पर 2 मैच में 2 हार के बाद यूएसए का नाम है.
ग्रुप बी की प्वाइंट्स टेबल
ग्रुप बी में जिम्बाब्वे 1 मैच में 1 जीत के साथ नंबर 1 पर हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर 1 मुकाबले में 1जीत के बाद श्रीलंका का नाम है. ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक एक भी मुकाबला नहीं खेला है और वह तीसरे पायदान पर हैं. चौथे नंबर पर इस मामले में ऑयरलैंड का नाम है. उनके नाम 1 मैच में 1 हार है. ग्रुप बी के प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर ओमान का नाम है उनके खाते में एक मैच में 1 हार का रिकॉर्ड है.
ग्रुप सी में वेस्टइंडीज नंबर 1
ग्रुप सी में प्वाइंट्स टेबल पर नंबर 1 पर कैरेबियाई टीम का नाम है. 1 मुकाबले में 1 जीत के साथ वह नंबर 1 पर हैं, वहीं 2 मुकाबले में 1 जीत और 1 हार के साथ स्कॉटलैंड नंबर 2 पर है. तीसरे नंबर पर इंग्लिश टीम है. उसने 1 मैच में 1 जीत हासिल की है. लिस्ट में चौथे पायदान पर नेपाल का नाम है और उनके नाम पर 1 मुकाबले में 1 हार का रिकॉर्ड है. लिस्ट में पांचवें और आखिरी पायदान पर इटली का नाम है. इटली ने 1मुकाबला खेला है और उसमे उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.
ग्रुप डी में न्यूजीलैंड का दबदबा
न्यूजीलैंड ग्रुप डी में नंबर 1 पर है. कीवियों ने 2 मुकाबलों में से दोनों में जीत हासिल की है. ग्रुप डी में दूसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका 1 जीत के साथ काबिज है. तीसरे नंबर इस मामले में अफगानिस्तान का नाम है. उन्होंने 1 मैच खेला है जिसमें उन्हें हार मिली है. चौथे और पांचवें पायदान पर यूएई है. दोनों ने 1 -1 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.
ये भी पढ़ें : IND vs PAK T20WC: महाजंग से पहले टीम इंडिया का बड़ा संदेश, सनसनीखेज बयान से किया सावधान, जानें पूरा मामला