इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें: कॉलेज में इवेंट के दौरान विवाद, रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव; मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना – Indore News

इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:  कॉलेज में इवेंट के दौरान विवाद, रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव; मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना – Indore News


.

ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप रोज शाम 5 बजे एक ही जगह पर शहर की दिन भर की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ…

1. NMIMS कॉलेज में ‘बेक सेल’ इवेंट पर विवाद

गांधी नगर क्षेत्र स्थित NMIMS कॉलेज में गुरुवार को बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता पहुंच गए और वैलेंटाइन डे के नाम पर कथित तौर पर अश्लील कार्यक्रम आयोजित करने का विरोध किया। पढ़ें पूरी खबर…

2. रेलवे ट्रैक किनारे मजदूर का शव मिला

बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक मजदूर का शव रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला। सूचना पर पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीसीपी जोन-3 राजेश व्यास के मुताबिक युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। पढ़ें पूरी खबर…

3. मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना

नए लेबर लॉ समेत कई मुद्दों के विरोध में केंद्रीय श्रमिक संगठन आज हड़ताल कर रहे हैं। इसका इसर इंदौर में भी देखने को मिला है। आशा, उषा और परिवेशक कर्मचारियों ने अखिल भारतीय संयुक्त अभियान समिति के बैनर तले गांधी हॉल परिसर में धरना प्रदर्शन किया। पढ़ें पूरी खबर…

4. सत्य साईं स्कूल में एडमिशन के नाम पर ठगी

एमआईजी थाना पुलिस ने बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराने के नाम पर ठगी करने के आरोप में एक महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पढ़ें पूरी खबर…

5. निगमायुक्त से मिले व्यापारी एसोसिएशन पदाधिकारी

राजबाड़ा क्षेत्र में अस्थायी अतिक्रमण और कब्जाधारियों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल से मिला। पढ़ें पूरी खबर…

6. एक ही दिन नोटिस और बर्खास्तगी पर हाईकोर्ट सख्त

हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सख्त टिप्पणी करते हुए एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने 25 वर्षों की सेवा देने वाले पुलिस कांस्टेबल को कारण बताओ नोटिस जारी करने के उसी दिन बिना सुनवाई सेवा से बर्खास्त करने की कार्रवाई को अवैध ठहराया। पढ़ें पूरी खबर…

7. क्राइम ब्रांच ने दो बदमाशों को पकड़ा

क्राइम ब्रांच की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों से बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी के पास से एमडी ड्रग्स बरामद की गई, जबकि दूसरा ब्राउन शुगर मामले में फरार चल रहा था। पढ़ें पूरी खबर…

8. एयरपोर्ट से समर शेड्यूल में बड़ा झटका

देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से यात्रियों को समर शेड्यूल में इस बार दोहरा झटका लगने जा रहा है। जहां एक ओर नासिक और उदयपुर की मौजूदा सीधी उड़ानें बंद की जा रही हैं। पढ़ें पूरी खबर…

9. इंदौर में व्यापारी ने खाया जहर

चंदन नगर क्षेत्र में रहने वाले एक व्यापारी ने बुधवार रात जहर खा लिया। जहर खाने से पहले उसने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। पढ़ें पूरी खबर…

10. करंट लगने से युवक की मौत

आजाद नगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम वेल्डिंग का काम कर रहे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। साथी उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link