ग्वालियर में गुरुवार रात 8 बजे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे। सीएम ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बेटे रिपुदमन सिंह तोमर (सागर) के विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। यह विवाह ग्वालियर के होटल ताज (ऊषा किरण पैलेस) में संपन्न हुआ। रिपुदमन सिंह का विवाह कनिका (सिमरन) से हुआ है, जो सीमा और स्व. सूर्यवीर सिंह सिसौदिया की सुपुत्री हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवदंपति को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। उन्होंने ऊर्जा मंत्री तोमर को पुत्र के विवाह पर शुभकामनाएं और बधाई भी दी। इस शादी समारोह में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित कई वीवीआईपी और भाजपा के नेता व कार्यकर्ता भी शामिल हुए। बता दें इस शादी को लेकर शादी समारोह स्थल (ऊषा किरण पैलेस) पहुंचने के लिए फूल बाग गुरुद्वारा से लेकर नदी गेट तक के रास्ते को डायवर्ट किया गया है। सुरक्षा को देखते हुए (ऊषा किरण पैलेस) और उसके आसपास भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
Source link