कॉमेडी शो के दौरान छलका पाकिस्तानी खिलाड़ी का दर्द, अचानक बीच शो से रोते हुए बाहर निकला क्रिकेटर

कॉमेडी शो के दौरान छलका पाकिस्तानी खिलाड़ी का दर्द, अचानक बीच शो से रोते हुए बाहर निकला क्रिकेटर


भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को हाईवोल्टेजम मैच है.  दोनों देशों के बीच इस महाजंग को देखने के लिए प्रशंसक से लेकर क्रिकेट जगत का हर समर्थक बेताब है. भारत-पाक के बीच होने वाले इस मुकाबले को लेकर काफी विवाद चला और आखिरकार पीसीबी यह मैच खेलने के लिए तैयार हो ही गई. इसी बीच पाकिस्तानी खिलाड़ी अहदम शहजाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर फैल रहा है, जिसे लेकर तरह-तरह की बातें फैल रही है. दरअसल, पाकिस्तानी खिलाड़ी ‘जियो न्यूज’ नामक एक कॉमेडी शो पर गए हुए थे.अचानक शहजाद बात करते-करते बीच  शो के दौरान रो पड़े,जिसे लेकर अब तरह-तरह की बातें हो रही हैं. गौरतलब है ये पूरा मामला शहजाद के पीएसएल में सेलेक्शन को लेकर था. वह अपने बेटे और उनके बीच की बातचीत की चर्चा करते हुए टूट गए.

कॉमेडी शो के दौरान हुआ ऐसा
बता दें कि हंसना मना नामक पाकिस्तानी शो पर होस्ट के साथ 2 गेस्ट मौजूद थे. मोहम्मद आमिर  और अहमद शहजाद क्रिकेट जगत से काफी समय से दूर रहे हैं.आपको जानकर हैरानी होगी कि अहमद शहजाद पाक क्रिकेट इतिहास की ओर से टी20 इंटरनेशनल में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज हैं. 34 वर्षीय शहजाद ने साल 2019 में अपना आखिरी मुकाबला खेला था.  उन्हें प्रोफेशनल क्रिकेट खेले हुए जमाने बीत गए हैं. वह पाकिस्तान के कभी सुपरस्टार माने जाते थे. हालांकि, उनका करियर उस हिसाब से नहीं रहा. शहजाद के साथी खिलाड़ी कई सारी लीग्स में एक्टिव है. वह पाकिस्तान सुपर लीग खेलना चाहते थे लेकिन, उन्हें मौका नहीं मिल पाया और इस बात को लेकर वह काफी ज्यादा निराश हैं.

पीएसल का है पूरा मामला

Add Zee News as a Preferred Source


शहजाद ने इस शो के दौरान कहा, ‘ हां, मैं इमोशनल हो रहा हूं. जब मैं ईमानदारी से कहूं तो ये बहुत चूभता है. मैं भी खेलना चाहता हूं. मेरे बैचमेट खेल रहे हैं और मुझे उनके लिए बेहद खुशी भी है, लेकिन मैं भी खेलना चाहता हूं. मैं एक ऐसा इंसान हूं कि जब किसी के साथ कुछ अच्छा होता है, तो मुझे भी उसके लिए दोगुनी खुशी होती है. ‘ इसके बाद पीएसएल में जगह ना मिलने को लेकर शहजाद का दर्द सबके सामने छलका.

बिलख-बिलख कर रोए शहजाद

शहजाद ने पीएसल को लेकर कहा,’ मैं भी पूरी तरह से हैरान होता हूं क्या हुआ मेरे साथ? अगर ऐसा ना होता तो चीजें किस तरह से होती. सब कुछ मेरी आंखों के सामने शुरु हुआ. मैं ग्राउंड पर 18 साल गुजार चुका हूं और अब अचानक से सबकुछ छूटते हुए देख रहा हूं, तो सब बेहद अजीब लगता है. ‘ इसके बाद वह अपने बेटे के बारे में बात करते हुए बोले कि 9 साल का बेटा उन्हें फिर से खेलते हुए देखना चाहता है इसके बाद ही वह भावुक हो गए, जिसमें उन्होंने कहा,”  2 दिन की बात होती है और बहुत दुख होता है , इसके साथ ही आपका इमोशनल रोलरकोस्टर चलने लगता है. जब रात में सोते समय बेटा बोलता है मुझसे की आपको मैनें खेलते हुए देखा है. पर अब 9 साल की उम्र में फिर से देखना चाहता हूं,  इतना बोलते हुए अहमद खुद को काबू नहीं कर पाए और टूट पड़े’.

ये भी पढ़ें: महामुकाबले से पहले बाबर आजम हुए जबरदस्त ट्रोलिंग का शिकार, पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने जमकर साधा निशाना



Source link