गुना में गुरुवार को केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर चार नए लेबर लॉ समेत अन्य मुद्दों को लेकर हड़ताल की गई। विभिन्न श्रमिक संगठनों ने शहर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठनों ने नए लेबर लॉ को वापस लेने, 26 हजार रुपये न्यूनतम वेतन और 10 हजार रुपये मासिक पेंशन लागू करने की मांग की है। शहर में कई श्रमिक संगठनों के बैनर तले प्रदर्शनकारी शास्त्री पार्क पर एकत्रित हुए। यहां से रैली शुरू होकर लक्ष्मीगंज, सदर बाजार, निचला बाजार, हाट रोड और हनुमान चौराहा होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंची। यहां प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
बिना चर्चा के थोपे गए कानून ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि सरकार ने 21 नवंबर 2025 को भारतीय श्रम सम्मेलन बुलाए बिना और बगैर किसी चर्चा के अचानक 4 श्रम संहिताओं को अधिसूचित कर दिया। संगठनों का कहना है कि सरकार ने ट्रेड यूनियनों को कमजोर करने और पूंजी के हमले के सामने श्रमिक वर्ग को बेबस करने के लिए ये नियम अधिसूचित किए हैं। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के दिशा-निर्देशों को भी नजरअंदाज किया गया है। ये हैं प्रमुख मांगें
Source link