गुरुवार को ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल: उज्जैन के टावर चौक पर होगा प्रदर्शन; बाजार-स्कूल खुले रहेंगे – Ujjain News

गुरुवार को ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल:  उज्जैन के टावर चौक पर होगा प्रदर्शन; बाजार-स्कूल खुले रहेंगे – Ujjain News




12 फरवरी को देशभर में ट्रेड यूनियनों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की है इसको लेकर उज्जैन में भी कुछ संगठन टावर चौक पर प्रदर्शन कर अपनी मांग रखेंगे। केंद्र सरकार की ”मजदूर विरोधी, किसान विरोधी और राष्ट्र विरोधी नीतियों” के खिलाफ गुरुवार को देशभर में कई ट्रेड यूनियन ने हड़ताल का फैसला किया है। हालांकि भारतीय मजदूर संघ हड़ताल में शामिल नहीं होगा। उज्जैन में हड़ताल में शामिल होने वाले यूनियन के कर्मचारी और मजदूर 11 बजे से 1 बजे तक प्रदर्शन करेंगे। ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानून खत्म करने और चार संहिता को खत्म करने जैसी एक सूत्री प्रमुख मांग पर प्रदर्शन करेंगे। भारत बंद के दौरान देशभर में ट्रांसपोर्ट उद्योग पर असर दिखेगा। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन के अनुसार इस हड़ताल में 10 कर्मचारी यूनियन और 30 करोड़ वर्कर शामिल हो सकते है। हड़ताल से कई कामकाज प्रभावित होने की संभावना है।



Source link