Last Updated:
Arun Jaitley Stadium Cold drink controversy: दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने गुरुवार को एक वीडियो वायरल होने के बाद स्पष्टीकरण जारी किया. इस वीडियो में आरोप लगाया गया था कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कोल्ड्रिंक्स बेचने वाला वेंडर जूठे और बची हुई ड्रिंक्स को दोबारा खाली हो चुकी बोतलों में भर रहा है.
वायरल वीडियो में डीडीसीए की सफाई
नई दिल्ली: आपने भी सोशल मीडिया पर वायरल वो वीडियो देख ही लिया होगा, जिसमें दावा किया जा रहा था कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जूठी कोल्ड्रिंक्स को दोबारा बॉटल में भरकर बेचा जा रहा है. इंटरनेट पर इसका जमकर विरोध हो रहा था. अब दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ यानी DDCA की ओर से सफाई आई है. DDCA ने वायरल वीडियो पर अपना पक्ष रखा है.
दरअसल, एक फैन ने अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए पिछले मैच में ये वीडियो रिकॉर्ड करके एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट किया था, जिसके बाद लोगों में स्टेडियम के भीतर मिलने वाले खाद्य पदार्थ में स्वच्छता, गुणवत्ता और उसकी ऊंची कीमत पर सवाल खड़े किए थे.
A video from Delhi’s Arun Jaitley Stadium has gone viral during the ongoing T20 match,allegedly showing soft drink bottles being refilled sing leftover beverages collected from other containers. The clip widely shared on social media , has triggered sharp reactions. pic.twitter.com/dxBOhDlvmC