दौड़वा| ग्राम में गुरुवार से पांच दिवसीय संगीतमय परचरी कथा की शुरुआत होगी। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। पं. नेमीचंद साद द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक चलेगी। आयोजन को लेकर आदिवासी धर्मशाला में बुधवार को टेंट और मंच सहित सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार सुबह 9 बजे मां बाघेश्वरी धाम से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो ग्राम के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे से पं. साद श्रद्धालुओं को कथा श्रवण कराएंगे।
Source link