Last Updated:
Valentine Day 14 February: वैलेंटाइन डे से पहले सागर में शिवसेना ने कड़ी तैयारी कर ली है. पार्क, होटल, रेस्टोरेंट या किसी भी पब्लिक प्लेस पर निगरानी रखी जाएगी. अगर कपल यहां मिलते हैं तो उनकी लाठी से धुनाई की जाएगी. इसके अलावा अभिभावकों को बुलाया जाएगा और शादी भी करवा दी जाएगी. ऐसे में संभलकर ही अपने पार्टनर के साथ किसी जगह पर जाएं.
Sagar News: पिछले एक सप्ताह से इसे मानने को अलग-अलग दिन सेलिब्रेट किए जा रहे हैं. अब प्रेमी जोड़ों को सिर्फ 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे का इंतजार है. इस दिन प्रेमी और प्रेमीका एक दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं. पार्कों में घूमते हैं, हिल स्टेशनों पर पहुंचते हैं पूरा दिन एंजॉय करते हैं. लेकिन उनके इस एंजॉय में शिवसेना का खलल पड़ने वाला है. कोई भी कपल सागर के पार्क, होटल, रेस्टोरेंट और अन्य स्पॉट पर जाने से पहले सावधान हो जाएं.
सागर में शिवसेना की ओर से वैलेंटाइन डे का विरोध करने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है. सिविल लाइन स्थित पहलवान बाबा मंदिर परिसर से लाठियां को सरसों और चमेली का तेल पिलाकर विधि विधान और वैदिक मंत्र उपचार के साथ दंड पूजन किया गया. सभी प्रेमी जोड़ों को चेतावनी दी है कि अगर वे कहीं वैलेंटाइन डे के दिन उनके हत्थे चढ़ गए तो फिर खैर नहीं. शिवसेना ने नारा दिया है कहीं मिलेंगे बाबू सोना तोड़ देंगे कोना-कोना.
शिवसेना शादी कराने के लिए पूरी तैयार
सागर की शिवसेना ने ऐलान किया है कि अगर कहीं पर भी प्रेमी जोड़े उन लोगों के द्वारा पकड़े जाते हैं तो उनका विवाह कराया जाएगा. माता-पिता को बुलाया जाएगा. शिवसेना के सिपाही सागर शहर के 20 प्वाइंटों पर तैनात रहेंगे और जिसमें पुजारी लोग भी होंगे. उनके साथ में शादी से जुड़ी हुई सामग्री फूल माला हवन कुंड सिंदूर जैसी चीजे रहेंगी.
शिवसेना ने दी चेतावनी
3 दिन पहले सागर के अटल पार्क में प्रेमी जोड़ों के अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल हुई थी, इसलिए शिवसेना ने प्राइवेट और सरकारी सभी पार्क वालों को चेतावनी दी है कि इस दिन पूरी शिवसेना एक-एक पार्क, उद्यान, वाटर पार्क, ओयो होटल, नामचीन रेस्टोरेंट में पहुंच कर सर्चिंग करेगी. इसके अलावा पुलिस से भी कहा है कि शहर के जो लव पॉइंट हैं और हेरिटेज स्थल हैं जहां पर यह जोड़े जाते हैं वहां पर इन हरकतों को रोकें नहीं तो फिर शिवसेना जिम्मेदार नहीं होगी.
फर्जी प्रेमी लड़कियों का इस्तेमाल करते
पप्पू तिवारी ने कहा कि वैलेंटाइन डे के नाम पर पश्चात संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है. आए दिन दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही है. इनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है. इसी तरह के यह फर्जी प्रेमी होते हैं जो लड़कियों का उपयोग करते हैं. गर्भवती करते हैं और फिर छोड़ देते हैं. ऐसे लव जिहादी तत्व बेटियों पर बुरी नजर रखने वाली तत्वों के खिलाफ शिवसेना ने कड़ी तैयारी की है. जिस तरह से अटल पार्क में पिछले दिनों अश्लील वीडियो सामने आया. नगर निगम और पुलिस केवल घटना होने का इंतजार करती है किसी भी तरह के इंतजाम नहीं किए जाते ताकि ऐसी हरकतें से शहर की छवि खराब ना हो इसलिए शिवसेना खुद अब डंडे की दम पर इनको रोकेगी. शिवम शास्त्री महाराज ने कहा कि वैलेंटाइन डे के दिन हम लोग शादी की पूरी सामग्री लेकर चल रहे हैं आज शस्त्र पूजन की है. वैलेंटाइन डे पर इन्हीं से प्रेमी जोड़ों का पूजन किया जाएगा.
About the Author
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें