Last Updated:
Italy register their first T20 World Cup win: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में इटली की टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की है. इटली का मुकाबला नेपाल के साथ था. इटली और नेपाल के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था.
इटली ने नेपाल को हराया
नई दिल्ली: इटली ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है. इटली पहली बार आईसीसी के किसी इवेंट में हिस्सा ले रही है. इस तरह इटली के लिए यह एक ऐतिहासिक जीत है. टूर्नामेंट में इटली को उसके पहले मैच में स्कॉटलैंड से हार मिली थी. इटली की जीत में नेपाल के खिलाफ मोस्का ब्रदर्स ने धमाकेदार खेल दिखाया. इटली और नेपाल के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया.
मैच में इटली ने टॉस जीतने के बाद नेपाल को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल ने 19.3 ओवर में 123 रन बनाकर सिमट गई थी. नेपाल के इस स्कोर के जवाब में इटली ने धुआंधार खेल दिखाते हुए सिर्फ 12.4 ओवर में ही 124 रन बनाकर मुकाबले को अपने नाम किया.
मोस्का ब्रदर्स ने खेली रिकॉर्ड अर्धशतकीय पारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली की टीम के लिए मोस्का भाईयों ने धमाकेदार शुरुआत की. पावर प्ले के पहले चार ओवर में ही दोनों ने मिलकर टीम के स्कोर को 50 रन तक पहुंचा दिया. इसके बाद जब पावर प्ले का खेल खत्म हुआ तो दोनों ने समझदारी से बल्लेबाजी की और विकेट को गिरने नहीं दिया. इस तरह मोस्का ब्रदर्स ने धीरे-धीरे इटली को जीत के करीब पहुंचाया. इटली के लिए जस्टिन मोस्का ने 44 गेंद में नाबादग 60 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने चौके 5 और 3 छक्के भी लगाए. इसके अलावा उनके भाई एंथनी मोस्का ने 32 गेंद में नाबाद 62 रनों का योगदान दिया. अपनी इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और 3 चौके भी लगाए.
नेपाल की बल्लेबाजी रही मैच में कमजोर
टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ जबरदस्त खेल दिखाने वाली नेपाल इटली के खिलाफ बुरी तरह से फ्लॉप रही. खास तौर से मिडिल ऑर्डर की बैटिंग ने सबसे ज्यादा निराशा किया. नेपाल के लिए सबसे ज्यादा आरिफ शेख ने 24 गेंद में 27 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान रोहित पौडेल ने 13 गेंद में 23 रनों का योगदान दिया जबकि आसिफ शेख ने 20 और करन केसी ने 18 रन बनाए. इसके अलावा टीम की बैटिंग लाइनअप बहुत ही कमोजर दिखी, जिसके कारण नेपाल की टीम एक बड़ा टोटल नहीं खड़ा कर पाई.
इटली ने गेंदबाजी में दिखाया दम
वहीं नेपाल के खिलाफ इस मैच में इटली की गेंदबाजी बहुत ही प्रभावित करने वाली रही. इटली के लिए क्रिशन कलुगामेज ने सबसे ज्यादा 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा बेन मनेंटी ने इटली के लिए 4 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 2 विकेट झटके, जबकि अली हसन, जेजे स्मट्स और जसप्रीत सिंह ने 1-1 विकेट अपने नाम किए.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें