रीवा की दुर्गम बरदहा घाटी रोड अब सीधी होगी, खत्म होंगे खतरनाक मोड़, जल्द शुरू होगा 300 करोड़ का प्रोजेक्ट

रीवा की दुर्गम बरदहा घाटी रोड अब सीधी होगी, खत्म होंगे खतरनाक मोड़, जल्द शुरू होगा 300 करोड़ का प्रोजेक्ट


Last Updated:

Rewa Bardaha Valley Road: रीवा की दुर्गम बरदहा घाटी की रोड पर अब 10 नहीं सिर्फ 3 मोड़ होंगे. रीवा प्रशासन 311.62 करोड़ की लागत से सड़क बनाने जा रहा है. इस सड़क के बन जाने के बाद हादसों का डर खत्म हो जाएगा. अभी जिग-जैग रोड की वजह से यहां से गुजरना खतरों से खाली नहीं. जानें पूरी योजना….

Rewa News: रीवा की बरदहा घाटी से गुजरने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. अब घाटी का सफर पहले की तरह 10 खतरनाक मोड़ों से नहीं, बल्कि सिर्फ 3 मोड़ों में पूरा होगा. 311.62 करोड़ की लागत से बरदहा घाटी सड़क का चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण किया जाएगा. सड़क की चौड़ाई अब 60 फीट (18 मीटर) की जाएगी, जिससे आवागमन पहले से ज्यादा सुरक्षित और सुगम होगा. वन विभाग से स्वीकृति मिलते ही सिरमौर-डभौरा मार्ग के निर्माण कार्य की शुरुआत हो जाएगी.

बता दें, यह सड़क रीवा की सबसे दुर्गम मानी जाने वाली बरदहा घाटी से होकर गुजरती है. मौजूदा संकरी और घुमावदार सड़क के कारण यहां आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है. विगत दिनों कलेक्टर कार्यालय में सड़क निर्माण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे. इसमें बताया गया कि 24 गांव सड़क निर्माण कार्य से प्रभावित होंगे. सड़क के दोनों ओर नालियों का निर्माण किया जाएगा और किनारे बसे लोगों के हितों का विशेष ध्यान रखा जाएगा.

सड़क के दोनों ओर नालियों का निर्माण जरूरी
सड़क के चौड़ीकरण से यात्रा समय कम होगा और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा. लंबे समय से इस मार्ग के सुधार की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है. सड़क निर्माण की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा. सांसद ने बरदहा घाटी में सुधार को आवश्यक बताते हुए कहा, अतरैला और पटेहरा में सड़क के साथ पर्याप्त चौड़ी नालियों का निर्माण किया जाए, जिससे जल निकासी की समुचित व्यवस्था हो सके. उन्होंने सभी स्थानों पर सड़क की चौड़ाई 18 मीटर करने पर जोर दिया.

स्थानीय निवासियों के हितों का ध्यान
बैठक में SDO सब-डीविजन विजय गुप्ता ने कहा कि सड़क का चौड़ीकरण आवश्यक है. पटेहरा, अतरैला, लटियार और पनवार क्षेत्रों में सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में घर और दुकानें हैं, इसलिए निर्माण कार्य में स्थानीय निवासियों के हितों का विशेष ध्यान रखा जाए. उन्होंने 3 तकनीकी मापदंडों के साथ-साथ व्यावहारिक पहलुओं को ध्यान में का रखते हुए निर्माण कार्य शीघ्र पूरा, कराने की बात कही है.

24 गांवों में भू-अर्जन का प्रस्ताव
SDO ने बताया, डभौरा-सिरमौर सड़क निर्माण से 27 गांव प्रभावित हो रहे हैं. इनमें से तीन गांवों में भू-अर्जन की आवश्यकता नहीं है. शेष 24 गांवों में भू-अर्जन के प्रस्ताव तैयार कर लिए गए हैं. सड़क निर्माण में शासकीय भूमि का उपयोग किया जाएगा. जरूरत पर निजी भूमि ली जाएगी. बरदहा घाटी में 10 से अधिक मोड़ हैं. प्रस्तावित सड़क में केवल तीन मोड़ रहेंगे. खतरनाक मोड़ों को सीधा करेंगे. चौड़ाई 18 से 36 मीटर तक रखी जाएगी.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link