जिले के जवा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपनी ही मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 8 फरवरी की है जिसका खुलासा पुलिस ने बुधवार रात को किया है। जानकारी के अनुसार जवा थाना क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक माहौल पहले से ही तनावपूर्ण था। पड़ोस में चल रहे विवाद के बीच आरोपी युवक घर पहुंचा। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में था। किसी बात को लेकर मां से कहासुनी हुई और गुस्से में आकर उसने कुल्हाड़ी उठा ली। कुल्हाड़ी से किए लगातार वार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ने मां पर ताबड़तोड़ वार किए। हमला इतना गंभीर था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना 8 फरवरी की है,पुलिस ने देर रात मामले का खुलासा किया। थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी गुलाब बंसल ने शराब के नशे में अपनी मां सुंदरिया देवी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मां-बेटे के रिश्ते को कलंकित करने वाली इस वारदात ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
Source link