भारत और नामीबिया के बीच टी20 का विश्व कप का 18वां मुकाबला खेला है. नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया था. टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज फिट ना होने की वजह से आज के मुकाबले में नहीं खेल रहे थे. उनकी जगह टीम में आज संजू सैमसन को बतौर सलामी बल्लेबाज के रूप में जगह दी गई थी.सैमसन से पूरा देश कयास लगाए बैठा था कि वह इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे और वापसी करेंगे लेकिन, उन्होंने एक बार फिर निराश करने का काम किया. बतौर सलामी बल्लेबाज खेलने आए सैमसन शानदार लय में दिख रहे थे और महज 2 ओवरों के बीच उन्होंने 3 छक्के ठोक दिए. ऐसा लगने लगा था कि वह आज पानी पारी को बड़े रूप में बदलेंगे. हालांकि, वह ऐसा करने में नाकाम रहे और महज 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. सैमसन के एक बार फिर आउट होने के बाद एक सवाल खड़ा हो गया है कि क्या उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ जगह मिल पाएगी या नहीं?
जारी रहा फ्लॉप शो
अभिषेक शर्मा की जगह मिले मौके को सैमसन नहीं भुना सके और एक बार फिर आउट हो गए. आज उम्मीद लगाई जा रही थी कि वह इस मौके पर कुछ खास कर सकते हैं और बतौर ओपनर खेलने आए सैमसन के जबरदस्त लय में दिख रहे थे.मैच के शुरुआती ओवर में ही जब सैमसन ने लगातार 2 छक्के ठोके, तो लगने लगा था कि आज वह कुछ अलग करके ही जाएंगे. हालांकि, वह ऐसा करने में नाकाम रहे और 8 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 275.90 का रहा.
न्यूजीलैंड के खिलाफ रहे थे नाकाम
टी20 विश्व कप के शुरुआत से पहले टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी. उस सीरीज के दौरान संजू सैमसन को सभी मैचों में अभिषेक शर्मा के साथ बतौर सलामी बल्लेबाज के रूप में मौका दिया गया था. लेकिन पूरी सीरीज के दौरान उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा और कुछ खास नहीं कर पाए.5 मैचों में सैमसन 50 का भी आंकड़ा नहीं छू सके थे और उसके बाद यहां तक कह दिया था कि उनका करियर खत्म है. हालांकि, उन्हें मौका मिला आज फिर और वह 22 रन बनाकर आउट हो गए.
क्या पाक के खिलाफ मिलेगा मौका?
अभिषेक शर्मा का पाकिस्तान के खिलाफ खेलने को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है और उसकी वजह उनकी तबियत है. इस बात की पुष्टि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान की थी. ऐसे में सैमसन को अगले मुकाबले में पाक के खिलाफ भी टीम में जगह मिलने के आसार नजर आ रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा अगर उन्हें पाक के खिलाफ मौका मिला तो वह कुछ कर पाएंगे या नहीं.
ये भी पढ़ें: एसोसिएट्स टीमों का सबसे बड़ा उलटफेर, इंग्लैंड सबसे ज्यादा बार हुई है शिकार, देखें पूरी लिस्ट