सतना में मध्यांचल बैंक चोरी प्रयास, एक आरोपी गिरफ्तार: सैनिक कैंटीन में भी की थी चोरी, दूसरा आरोपी अभी फरार – Satna News

सतना में मध्यांचल बैंक चोरी प्रयास, एक आरोपी गिरफ्तार:  सैनिक कैंटीन में भी की थी चोरी, दूसरा आरोपी अभी फरार – Satna News




सतना के उचेहरा पुलिस ने एक महीने पहले सैनिक कैंटीन में चोरी और मध्यांचल ग्रामीण बैंक में सेंधमारी के प्रयास के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह घटना उचेहरा कस्बे के बउली तिराहे पर हुई थी। पुलिस के अनुसार, 6 जनवरी की रात को दो अज्ञात बदमाशों ने पहले सैनिक कैंटीन का ताला तोड़कर नकदी और कीमती सामान चुराया। इसके बाद उन्होंने मध्यांचल बैंक के एक ताले को तोड़कर शटर टेढ़ा कर बैंक में घुसने की कोशिश की। हालांकि, उसी दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी का सायरन सुनकर बदमाश घबरा गए। वे कुछ देर बैंक के अंदर छिपे रहे, लेकिन बाद में सतना की ओर भाग निकले। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। सीसीटीवी फुटेज और साइबर टीम की मदद से सुराग जुटाए गए। एक महीने की गहन खोजबीन के बाद पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान की। इनमें से एक आरोपी आरेंज वर्मा (23 वर्ष), पुत्र बद्री प्रसाद वर्मा, निवासी टिकुरिया टोला, थाना कोलगवां को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।



Source link