Last Updated:
Singrauli News: वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छत्रपति सिंह ने खुद को घर में बंद कर लिया. पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया. जादू-टोने के शक में डबल मर्डर से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
रिपोर्ट- अमित सिंह, सिंगरौली. मध्य प्रदेश के सिंगरौली में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई. जादू-टोने के शक में मर्डर हुए हैं. जियावन थाना क्षेत्र के अंतरवा गांव का यह मामला है. अंधविश्वास ने दो जिंदगियां लील लीं. 21 वर्षीय आरोपी छत्रपति सिंह ने संतान न होने और पत्नी के गर्भपात का जिम्मेदार पड़ोसियों के जादू-टोने को माना. इसी सनक में उसने केवल सिंह उम्र 65 वर्ष और फूलमती सिंह उम्र 50 वर्ष की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी. इस हमले में सुमित्रा सिंह और राम भजन गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है. वारदात के बाद हत्यारे ने खुद को घर में कैद कर लिया था, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया. महज दो साल पहले शादीशुदा छत्रपति सिंह की इस खौफनाक करतूत से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी छत्रपति सिंह को शक था कि पड़ोस में रहने वाले केवल सिंह और फूलमती सिंह जादू-टोना करते हैं और उनकी वजह से उसकी संतान नहीं हो रही है. वहीं पत्नी का गर्भपात हुआ, तो भी उसने इसकी वजह इसी बात को माना. छत्रपति के मन में यह शक इस कदर घर कर गया कि उसने दोनों की हत्या करने का प्लान बना डाला.
हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद
आरोपी ने केवल सिंह और फूलमती सिंह की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. इस हमले में सुमित्रा सिंह और राम भजन गंभीर रूप से घायल हो गए. उनका इलाज चल रहा है. वारदात को अंजाम देने के बाद छत्रपति सिंह ने खुद को घर में बंद कर लिया. पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया. जादू-टोने के शक में डबल मर्डर से गांव में हड़कंप मचा हुआ है. हर कोई छत्रपति सिंह की इस हरकत से सन्न है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया है. आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.