‘सिर्फ खेलना ही नहीं… ट्रॉफी भी जीतना चाहता हूं’, 2027 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा ने सुना दिया अपना फैसला

‘सिर्फ खेलना ही नहीं… ट्रॉफी भी जीतना चाहता हूं’, 2027 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा ने सुना दिया अपना फैसला


रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब दिलाया, लेकिन उनके दिल में वर्ल्ड कप 2023 का खिताब न जीत पाने का गम अभी भी जिंदा है. रोहित शर्मा उस कसक को मिटाने के लिए अगला वनडे वर्ल्ड कप खेलने और जीतने के प्रति दृढ़संकल्पित हैं.

रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान

रोहित शर्मा ने बुधवार को एक आईसीसी इवेंट में कहा, ‘वह सिर्फ वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलना नहीं चाहते हैं, बल्कि 2023 में अहमदाबाद में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारने वाली ट्रॉफी उठाने के लिए बेताब हैं. मैं 50-ओवर का वर्ल्ड कप देखते हुए बड़ा हुआ हूं. उस समय कोई टी20 वर्ल्ड कप नहीं था, कोई आईपीएल नहीं था. वह क्रिकेट का सबसे ऊंचा स्तर था, जो हर चार साल में होता था. इसलिए, बेताबी थी.’

Add Zee News as a Preferred Source


‘ट्रॉफी जीतना चाहता हूं’

रोहित शर्मा ने कहा, ‘उस एक ट्रॉफी का इतना ज्यादा बोझ था. मैं सच में वह ट्रॉफी चाहता हूं, इसलिए मैं कड़ी मेहनत करने और उसे पाने के लिए अपनी पूरी ताकत और काबिलियत से सब कुछ करने की कोशिश करूंगा. मैं वहां जाकर अपने देश के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं.’

रोहित ने अपनी फिटनेस पर काम किया

टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा की उम्र और फिटनेस की वजह से 2027 वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर सवाल था. पिछले 6 महीने में रोहित ने अपनी फिटनेस पर काम किया और अपना वजन कम किया है. साथ ही उनकी बल्लेबाजी में भी जोरदार बदलाव दिखा है.

वनडे के महारथी हैं रोहित शर्मा?

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उनका बल्ला बेशक नहीं चला था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित ने अपनी बल्लेबाजी से रोमांचित किया था. फिटनेस और फॉर्म के प्रति रोहित की सजगता देखते हुए वर्ल्ड कप 2027 को लेकर उनके समर्पण का अंदाजा लगाया जा सकता है. मौजूदा समय में वनडे फॉर्मेट के बेहतरीन सलामी बल्लेबाजों में से रोहित शर्मा ने 282 वनडे की 274 पारियों में 33 शतक और 61 अर्धशतक की मदद से 11,577 रन बनाए हैं.



Source link