हारिस रऊफ का वर्ल्ड रिकॉर्ड धराशायी, 37 साल के गेंदबाज ने रच दिया इतिहास

हारिस रऊफ का वर्ल्ड रिकॉर्ड धराशायी, 37 साल के गेंदबाज ने रच दिया इतिहास


होमखेलक्रिकेट

हारिस रऊफ का वर्ल्ड रिकॉर्ड धराशायी, 37 साल के गेंदबाज ने रच दिया इतिहास

Last Updated:

Adil Rashid broke Haris Rauf world record: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में दो विकेट लेकर इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद ने इतिहास रच दिया. रशीद ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया और टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए.

Zoom

आदिल रशीद ने तोड़ा हारिस का वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप में हर रोज एक से एक रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं. 11 फरवरी को भी रोमांच चरम पर नजर आया, जब अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के मुकाबले का नतीजा दूसरे सुपर ओवर में निकला. साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की. वहीं, वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को धूल चटाई. इस मैच में इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद ने दो विकेट चटकाए. पहला विकेट लेने के साथ ही 37 रन के इस अनुभवी बॉलर ने पाकिस्तान के हारिस रऊफ का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया. रशीद किसी भी टेस्ट खेलने वाली टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं.

आदिल राशिद ने मुंबई में खेले गए ग्रुप-सी के मैच में इंग्लैंड की ओर से चार ओवर गेंदबाजी की और वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 17 रन देकर 2 विकेट लिए. उन्होंने वेस्टइंडीज की पारी के 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर रोस्टन चेज को एलबीडब्ल्यू आउट करके अपना पहला विकेट लिया. इसके बाद 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर रोवमैन पॉवेल को भी आउट कर दिया. पॉवेल बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में जेमी ओवर्टन के हाथों कैच आउट हुए. चेज का विकेट लेने के साथ ही राशिद ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैचों में अपने विकेटों की संख्या 41 कर ली.उन्होंने अब तक 26 टी20 इंटरनेशनल मैचों में वेस्टइंडीज के 42 बल्लेबाजों को आउट किया है. वहीं, रऊफ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 20 टी20 मैचों में 40 विकेट लिए हैं.

आदिल रशीद ने तोड़ा हारिस रऊफ का वर्ल्ड रिकॉर्ड.

एक ही टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड राशिद खान के नाम है. उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 21 टी20 मैचों में 46 विकेट लिए हैं. हालांकि, इन 46 विकेटों में से 11 विकेट साल 2017 में आए थे, जब आयरलैंड टेस्ट खेलने वाली टीम नहीं थी.

400 विकेट भी पूरे किए
चेज का विकेट रशीद के लिए इसलिए भी खास था, क्योंकि इसके साथ ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में 400 विकेट का आंकड़ा भी छू लिया. वह इंग्लैंड के ये उपलब्धि हासिल करने वाले सिर्फ दूसरे ही गेंदबाज हैं. उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ क्रिस जॉर्डन ने हासिल की थी. आदिल रशीद के नाम टी20 क्रिकेट में 358 मैचों में 401 विकेट हो गए हैं. वहीं, जॉर्डन ने 431 टी20 मैच खेलते हुए 446 विकेट हासिल किए. आदिल टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं. उनके नाम 33 विकेट हैं. क्रिस जॉर्डन को पीछे छोड़कर वह इस मामले में नंबर-1 बने. जॉर्डन ने 31 विकेट चटकाए हैं.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link