4 रनों के भीतर 5 विकेट, ताश के पत्तों की तरह गिरे टीम इंडिया के विकेट, स्पिनरों के सामने बेबस दिखे भारत के शेर

4 रनों के भीतर 5 विकेट, ताश के पत्तों की तरह गिरे टीम इंडिया के विकेट, स्पिनरों के सामने बेबस दिखे भारत के शेर


भारत और नामीबिया के बीच आज 18वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में है. टॉस हारकर टीम इंडिया को बल्लेबाजी का न्योता देने वाली नामीबिया के खिलाफ भारतीय खिलाड़ी कहर बनकर टूट पड़े थे लेकिन, उस प्रदर्शन को जारी रख पाने में वह पूरी तरह से नाकाम रहे और उसकी सबसे बड़ी वजह नामीबिया की कसी हुई गेंदबाजी रही.खासकर विरोधी टीम के कप्तान मानो कोई निजी बदला निकाल रहे हों और आखिर को ओवर में भारत का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा. इसी के साथ टीम इंडिया ने अपने नाम पर एक बेहद अजीबोगरीब रिकॉर्ड दर्ज कराने का काम किया. बता दें कि भारतीय बल्लेबाज स्लॉग ओवर में बुरी तरह से फ्लॉप रहे और भारत ने महज 4 रनों के भीतर 5 विकेट खो दिए. एक समय लग रहा था भारत का स्कोर 250 के पार जाएगा.लेकिन ऐसा कर पाने में मेन इन ब्लू नाकामयाब रहे और 20 ओवरों में 9 विकेट पर 209 रन ही बना सके. 

एक के बाद एक 5 हुए आउट

टीम इंडिया बेहद ही जबरदस्त बल्लेबाजी कर रही थी और शुरुआत से ही गजब के मूड में नजर आ रही थी.लेकिन, वह अपनी इस फॉर्म को जारी नहीं रख पाए और 4 रनों के भीतर 5 विकेट गंवा डाला. सबसे पहले 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या आउट हुए और उस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 205 रन था. उसके बाद अगली ही गेंद पर शिवम दुबे अपना विकेट दे बैठे और इस समय भारत का स्कोर 205-5 ही थी. तीसरा विकेट अक्षर पटेल के रूप में खोया और उस टाइम टीम इंडिया का स्कोर 206-7 हुआ. इसके बाद अगला विकेट रिंकू सिंह के रूप में गिरा और उस समय टीम इंडिया का स्कोर 206-8 था. इसके बाद पांचवां और आखिरी विकेट अर्शदीप सिंह के रूप में गिरा और उस समय टीम इंडिया का स्कोर 209-9 था. इस तरह से 4 रनों के भीतर टीम इंडिया एक के बाद विकेट खोती चली गई.

Add Zee News as a Preferred Source


किशन और पांड्या की तूफानी पारी

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 24 गेंदों में 61 रनों की पारी खेलकर जबरदस्त शुरुआत दिलाने का काम किया था. अपनी पारी के दौरान किशन ने 6 चौके और 5 आसमानी फायर दागे. उनके आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या के नाम का तूफान आया. हार्दिक ने महज 28 गेंदों में 185.90 धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 4 चौके और 4 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 52 रनों की आतिशी पारी खेल डाली. इस दौरान पांड्या 109 मीटर का लंबा छक्का उड़ाया.

स्पिनरों के सामने दिखे बेबस

नामीबिया की स्पिन गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज एकदम बेदम नजर आए. विरोधी टीम की ओर से कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाने का कारनामा किया. आखिरी के ओवरों में सधी हुई गेंदबाजी करते हुए नामीबिया ने भारत को 250 के भीतर रोकने का काम किया. ऐसे में एक सवाल खड़ा हो गया है क्या टीम इंडिया स्पिनरों को खेलना भूल चुकी है. देखना दिलचस्प होगा पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज कैसा प्रदर्शन करते हैं.

ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप डेब्यू में भी नहीं चला सैमसन का बल्ला, क्या पाकिस्तान के खिलाफ मिलेगा मौका? 



Source link