6 गेंद 6 छक्के, 12 गेंद में फिफ्टी… फिर भी युवराज के करियर में रह गई ये कसक!

6 गेंद 6 छक्के, 12 गेंद में फिफ्टी… फिर भी युवराज के करियर में रह गई ये कसक!


होमखेलक्रिकेट

6 गेंद 6 छक्के, 12 गेंद में फिफ्टी… फिर भी युवराज के करियर में रह गई ये कसक!

Last Updated:

Yuvraj Singh scored century in T20I format: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह ने टी20 क्रिकेट में कई ऐसे रिकॉर्ड अपने नाम कर रखे हैं, जो अबतक अटूट है, लेकिन उन्होंने अपने करियर में एक भी टी20 शतक नहीं लगाया है. इस फॉर्मेट में युवराज सिंह ने 6 गेंद पर 6 छक्के लगाने का भी कारनामा किया है.

Zoom

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह

नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में आईसीसी टी20 विश्व  कप 2026 के शुरू होते ही इसने रोमांच की सारी हदें पार कर दी. हर दो साल में होने वाले आईसीसी के इवेंट में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं, लेकिन एक रिकॉर्ड ऐसा है जो अब तक अटूट है. ये रिकॉर्ड है भारतीय दिग्गज युवराज सिंह के 12 गेंद में फिफ्टी लगाने का. युवराज ने साल 2007 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ ये कारनामा किया था.

टी20 विश्व कप इतिहास की ये फास्टेस्ट फिफ्टी भी है. युवराज ने अपनी इसी पारी में स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ 6 गेंद पर 6 छक्के भी लगाए थे. इस पूरे टूर्नामेंट में युवी ने दमदार खेल दिखाया था और टीम इंडिया चैंपियन भी बनी थी, लेकिन युवराज सिंह अपने शानदार क्रिकेटिंग करियर में कभी भी एक ऐसा काम नहीं कर पाए, जिसकी उनसे उम्मीद थी.

टी20 फॉर्मेट में युवराज सिंह के नाम एक भी शतक नहीं

युवराज सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के एक बेहतरीन टी20 प्लेयर में से एक रहे, लेकिन वे कभी भी इस फॉर्मेट में शतक नहीं लगा पाए. दुनिया बेशक उनके छक्के और 12 गेंद की फिफ्टी याद करेगी, लेकिन उनके करियर में हमेशा शतक के रूप में एक कमी जरूर खलेगी. इस फॉर्मेट में युवराज का टीम इंडिया के लिए सर्वोच्च स्कोर नाबाद 77 रनों की रही है. युवी ने भारतीय टीम के लिए टी20 क्रिकेट में 8 अर्धशतक लगाए हैं.

कैसा रहा है युवी का टी20 करियर

वहीं युवराज सिंह के टी20 करियर की बात करें तो वह भारतीय टीम के लिए कुल 18 मैचों में मैदान पर उतरे. इन मुकाबलों में युवराज ने टीम इंडिया के लिए 136.38 की स्ट्राइक रेट से 1177 रन बनाए. बल्लेबाजी के अलावा युवराज ने गेंदबाजी में भी कमाल किया है. गेंदबाजी की बात करें तो युवी ने इस फॉर्मेट में कुल 9 विकेट अपने नाम किए.

युवी का वनडे करियर रहा है शानदार

टी20 को छोड़ दें तो युवराज सिंह का वनडे करियर बहुत ही शानदार रहा है. युवराज सिंह टीम इंडिया के लिए 304 मैचों में मैदान पर उतरे. इस मुकाबलों में युवी ने टीम इंडिया के लिए 8701 रन बनाए. वनडे में युवराज के नाम 52 शतक और 14 अर्धशतक दर्ज है. इसके अलावा गेंदबाजी में भी उन्होंने 111 विकेट लिए हैं. वनडे और टी20 के अलावा युवी ने टेस्ट क्रिकेट में 1900 रन बनाए हैं.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link