T20 World Cup Ishan Kishan: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन ने एक बार फिर से अपने बल्ले से तबाही मचा दी. उन्होंने नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 20 गेंदों पर 50 रन ठोक दिए. किशन ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुरुवार (12 नवंबर) को तूफानी बैटिंग की. किशन ने गेंदबाजों की जमकर धुलाई की और रनों का अंबार लगा दिया. उन्होंने 24 गेंदों पर 61 रन की तूफानी पारी खेली.
किशन ने की रोहित शर्मा की बराबरी
किशन 24 गेंद पर 61 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 5 छक्के लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 254.17 का रहा. किशन ने भारत के लिए दूसरी बार पावरप्ले के अंदर 50 रन पूरे कर लिए. इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली. रोहित और किशन से ज्यादा सिर्फ अभिषेक शर्मा ने तीन बार ऐसा किया है.
एक ओवर में मारे 4 छक्के
किशन ने भारतीय पारी के छठे ओवर में धमाल मचा दिया. उन्होंने जेजे स्मिट की गेंद पर लगातार चार छक्के मारे. किशन इस ओवर की पहली गेंद पर एक भी रन नहीं बना पाए थे. इसके बाद चार छक्के और एक चौके की मदद से कुल 28 रन बटोरे.
ये भी पढ़ें: शर्मनाक रिकॉर्ड: टी20 वर्ल्ड कप का सबसे धीमा अर्धशतक, इस क्रिकेटर ने कर ली मोहम्मद रिजवान की बराबरी
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
युवराज सिंह- 12 गेंद- खिलाफ इंग्लैंड- 2007
केएल राहुल- 18 गेंद- खिलाफ स्कॉटलैंड- 2021
रोहित शर्मा- 19 गेंद- खिलाफ ऑस्ट्रेलिया- 2024
युवराज सिंह- 20 गेंद- खिलाफ ऑस्ट्रेलिया- 2007
ईशान किशन- 20 गेंद- खिलाफ नामीबिया- 2026
ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले महेंद्र सिंह धोनी को बड़ा झटका, लाखों रुपये का लगा चूना, क्या है मामला?
भारत ने रचा इतिहास
भारत ने किशन की तूफानी बैटिंग की बदौलत 6 ओवर में ही 86 रन बना लिए थे. यह टी20 इंटरनेशनल में भारत का पावरप्ले में तीसरा और टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले उसने पिछले साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 1 विकेट पर 95 रन बनाए थे. वहीं, इसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ गुवाहाटी में 2 विकेट पर 94 रन ठोके थे. भारत का टी20 वर्ल्ड कप में इससे पहले 2021 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 2 विकेट पर 82 रन बनाए थे.