LIVE: ‘पलटू’ पाकिस्तान की निकली हेकड़ी, फैंस को 15 फरवरी का इंतजार

LIVE: ‘पलटू’ पाकिस्तान की निकली हेकड़ी, फैंस को 15 फरवरी का इंतजार


Last Updated:

India vs Pakistan T20 World Cup Controversy LIVE: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला होगा. ICC से हुई मीटिंग के बाद पाकिस्तान ने यूटर्न लेते हुए कहा कि उनकी टीम भारत के खिलाफ…और पढ़ें

Zoom

15 फरवरी को आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान

India vs Pakistan T20 World Cup Controversy LIVE: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला होगा. ICC से हुई मीटिंग के बाद पाकिस्तान ने यूटर्न लेते हुए कहा कि उनकी टीम भारत के खिलाफ इस मैच में खेलेगी. इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने एक्स पोस्ट में कहा था कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप को खेलेगी, लेकिन भारत के खिलाफ मुकाबले का बहिष्कार करेगी. इस बीच, बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने भी यू-टर्न लेते हुए कहा कि भारत में टी20 विश्व कप के मैच नहीं खेलने का फैसला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और खिलाड़ियों ने लिया था. पहले उन्होंने कहा था कि यह फैसला सरकार की सुरक्षा चिंताओं से प्रेरित था.

बांग्लादेश ने भारत में होने वाले अपने मैचों को श्रीलंका में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था जिसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने नामंजूर कर दिया था. इसके बाद बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था और उसकी जगह स्कॉटलैंड ने ली. आईसीसी में हालांकि बांग्लादेश को दंडित न करने का निर्णय लिया है.

बांग्लादेश की टीम को बाहर करने से पहले आईसीसी के साथ असफल बातचीत के दौरान नजरुल ने मुख्य भूमिका निभाई थी और उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि सुरक्षा चिंताओं के कारण टीम को न भेजना बांग्लादेश सरकार का विशेषाधिकार है.

‘क्रिकबज’ से नजरुल के हवाले से कहा, ‘‘विश्व कप में नहीं खेलने पर अफसोस का कोई सवाल ही नहीं है. यह फैसला बीसीबी और खिलाड़ियों ने देश के क्रिकेट की सुरक्षा, जनता की सुरक्षा और राष्ट्रीय गरिमा की रक्षा के लिए लिया.’’

इससे पहला नजरुल ने 22 जनवरी को कहा था, ‘‘मुझे लगता है कि हमें आईसीसी से न्याय नहीं मिला. हम विश्व कप में खेलेंगे या नहीं, यह पूरी तरह से सरकार का फैसला है.’’



Source link