T20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की सबसे बड़ी जीत, ओमान को 105 रनों से हराकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

T20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की सबसे बड़ी जीत, ओमान को 105 रनों से हराकर बनाया विश्व रिकॉर्ड


आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के 16वें मैच में श्रीलंका ने ओमान को 105 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ श्रीलंका ने टूर्नामेंट में अपनी दूसरी सफलता हासिल कर ली है. मैच में टॉस ओमान के कप्तान ने जीता और अपनी मजबूत बल्लेबाजी पर भरोसा जताते हुए पहले गेंदबाजी चुनकर लक्ष्य का पीछा करने का फैसला किया, लेकिन उनका यह निर्णय गलत साबित हुआ.श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 225 रन टांग दिए. इतने बड़े लक्ष्य के जवाब में ओमान की बल्लेबाजी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी. टीम की ओर से मुहम्मद नदीम ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए, लेकिन उनकी यह पारी टीम को जीत की राह पर नहीं ला सकी. इसी के साथ श्रीलंका ने टी20  वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल करने का रिकॉर्ड कायम कर लिया है.

120 पर ढेर हुई ओमान

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 225 रन लगा दिए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 120 रन ही बना पाई. टीम की ओर से मोहम्मद नदीम ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए, जबकि वसीम अली ने 27 रन का योगदान दिया. श्रीलंका के लिए दुष्मंथा चमीरा और महीश तीक्षणा ने दो-दो विकेट हासिल किए. वहीं दुनिथ वेल्लालागे, दुशन हेमंथा और कमिंडु मेंडिस को एक-एक सफलता मिली. विनायक शुक्ला और सुफियान महमूद रन आउट हुए. इसी के साथ ओमान महज 120 रनों पर सिमट गई और यह मुकाबला बुरी तरह से हार गई.

Add Zee News as a Preferred Source


श्रीलंका की जबरदस्त बल्लेबाजी

इससे पहले श्रीलंका ने दमदार बल्लेबाजी की. कुसल मेंडिस ने 61 रन, पवन रत्नायके ने 60 रन और कप्तान दासुन शनाका ने 50 रन की शानदार पारी खेली. शनाका ने सिर्फ 19 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया, जो श्रीलंका के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी है. ओमान की तरफ से जितेन रामानंदी ने दो विकेट लिए, जबकि जय ओडेदरा और सुफियान महमूद को एक-एक विकेट मिला. कुसल मेंडिस रन आउट हुए. श्रीलंका ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर भी खड़ा कर दिया. 

विश्व कप की सबसे बड़ी जीत

श्रीलंका ने ओमान को 105 रनों से हराकर विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल कर ली है. इससे पहले आजतक कोई इतने अंतर से नहीं जीत पाया है. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 225 रन लगा दिए थे. इसी के साथ श्रीलंका ने टूर्नामेंट का सबसे बड़ा टोटल भी स्थापित कर दिया है. एक चीज साफ हो चुकी है यह टूर्नामेंट काफी रोमांचक होने वाला है.

ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप में डिकॉक का धमाका, पचासा ठोक किया डिविलियर्स के प्रचंड रिकॉर्ड की बराबरी 



Source link