T20 World Cup 2026: 15 मैचों के बाद सबसे ज्यादा रन, गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रहा ये बैटर…154 की औसत से बरसाए रन

T20 World Cup 2026: 15 मैचों के बाद सबसे ज्यादा रन, गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रहा ये बैटर…154 की औसत से बरसाए रन


T20 World Cup 2026: इन दिनों भारत में टी20 विश्व कप 2026 की धूम है. अब तक 15 मैच हो चुके हैं. 12 तारीख यानी आज कुल तीन मुकाबले खेले जाना है, जिन्हें मिलाकर कुल 18 मैच खत्म हो जाएंगे, लेकिन हम यहां 15 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 6 बैटर्स की लिस्ट लाए हैं. इस लिस्ट में जो बल्लेबाज नंबर 1 पर काबिज है, उसने गेंदबाजों की हालत खराब कर रखी है. अब तक वो सिर्फ 2 मैच खेले और दोनों में ताबड़तोड़ अंदाज दिखाकर ये संकेत दिए हैं कि उसे रोकना आसान नहीं है. ये खिलाड़ी पहली बॉल से चौके-छक्कों की बारिश करता है और अपनी टीम को तेज शुरुआत दिला रहा है. ये कोई और नहीं बल्कि कीवी टीम यानी न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बैटर टिम साइफर्ट हैं.

टिम साइफर्ट ने बनाए 154 रन

न्यूजीलैंड का ये धाकड़ ओपनर इस सीजन जबरदस्त फॉर्म में दिख रहा है. पहले मैच में उन्होंने अफगान टीम के खिलाफ 65 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. फिर दूसरे मुकाबले में यूएई के खिलाफ भी कमाल किया. उन्होंने यूएई के खिलाफ 89 रन ठोके थे. मैदान के चारों तरफ उन्होंने बाउंड्री लगाई थीं. पहले दो मैचों में वो 19 चौके और 6 छक्के मार चुके हैं. बैटिंग औसत 154.00 जबकि स्ट्राइक रेट 183.33 का है. इस बैटर को रोकना अब तक किसी भी बॉलर के लिए मुश्किल रहा है.

15 मैचों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बैटर

1. टिम साइफर्ट- 2 मैचों में 154 रन
2. साहिबजादा फरहान- 2 मैचों में 120 रन
3. रहमानुल्लाह गुरबाज- 2 मैचों में 111 रन
4. जॉर्ज मंसी- 2 मैचों में 103 रन
5. शेरफेन रदरफोर्ड- 2 मैचों में 102 रन
6. बॉस डी लीडे- 2 मैचों में 102 रन

Add Zee News as a Preferred Source


लिस्ट में एक भी भारतीय नहीं

15 मैचों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में एक भी भारतीय नहीं. ऐसा इसलिए क्योंकि टीम इंडिया ने अब तक सिर्फ एक ही मैच खेला है. अमेरिका को हराने के बाद वो 12 फरवरी यानी आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दूसरा मैच खेलने उतर रही है. पहले मुकाबले में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 84 रन ठोके थे. अब अगर नामीबिया के खिलाफ भी उनका बल्ला चल गया तो फिर सूर्या सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में ना सिर्फ एंट्री मारेंगे बल्कि नंबर एक पर भी कब्जा कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs NAM: संजू सैमसन नहीं, इस खिलाड़ी से कराओ ओपनिंग…..दिग्गज श्रीकांत के सुझाव से उड़े फैंस के होश, गंभीर-सूर्या मानेंगे बात?



Source link