उमरिया में भालू का हमला, बुजुर्ग गंभीर घायल: गेहूं पिसवाकर लौटते वक्त किया अटैक; बीटीआर प्रबंधन ने गांवों में बढ़ाई गश्त – Umaria News

उमरिया में भालू का हमला, बुजुर्ग गंभीर घायल:  गेहूं पिसवाकर लौटते वक्त किया अटैक; बीटीआर प्रबंधन ने गांवों में बढ़ाई गश्त – Umaria News




बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सटे रायपुर क्षेत्र में शुक्रवार को भालू के हमले में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल ग्रामीण को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद वन विभाग ने आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। गेहूं पिसवाकर घर लौट रहे थे जानकारी के अनुसार, धमोखर परिक्षेत्र के कुम्हर्रा निवासी कमल सिंह शुक्रवार को रायपुर गांव से गेहूं पिसवाकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान राजस्व क्षेत्र ‘महुआ हार’ के पास उनका सामना दो भालुओं से हो गया। इससे पहले कि कमल सिंह संभल पाते, एक भालू ने उन पर हमला कर दिया जिससे बुजुर्ग की जांघ पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी और टीम जिला अस्पताल पहुंची। जिला अस्पताल में इलाज जारी अधिकारियों ने घायल का हाल जाना और उनके इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की। एहतियात के तौर पर टाइगर रिजर्व का एक कर्मचारी भी अस्पताल में तैनात किया गया है ताकि पीड़ित परिवार को किसी तरह की परेशानी न हो। गांवों में गश्त कर रही टीम भालू के हमले की खबर से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और बीटीआर की टीम ने रायपुर व आसपास के गांवों में गश्त बढ़ा दी है। वन विभाग ने ग्रामीणों से विशेष अपील की है कि वे जंगल या उससे सटे इलाकों में अकेले जाने से बचें और खेतों या सुनसान रास्तों पर समूह में ही निकलें। वन विभाग की टीम क्षेत्र में भालुओं की गतिविधि पर लगातार नजर रख रही है।



Source link