गंजबासौदा मंडी में 3 दिन नहीं होगी नीलामी: शनिवार, रविवार और अमावस्या पर रहेगा अवकाश; किसान न लाएं उपज – Ganjbasoda News

गंजबासौदा मंडी में 3 दिन नहीं होगी नीलामी:  शनिवार, रविवार और अमावस्या पर रहेगा अवकाश; किसान न लाएं उपज – Ganjbasoda News




गंजबासौदा नवीन कृषि उपज मंडी समिति में 14 फरवरी से 17 फरवरी के बीच तीन दिन मंडी में नीलामी का कार्य पूरी तरह बंद रहेगा। मंडी प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे इन दिनों अपनी फसल विक्रय के लिए मंडी न लेकर आएं, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इन तारीखों पर रहेगा अवकाश मंडी समिति के अनुसार, छुट्टियों का कार्यक्रम इस प्रकार है: 14 फरवरी: महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण अवकाश। 15 फरवरी: रविवार का साप्ताहिक अवकाश। 17 फरवरी: अमावस्या के चलते नीलामी कार्य बंद रहेगा। 16 फरवरी को होगी नीलामी, लेकिन सावधानी जरूरी मंडी में केवल 16 फरवरी (सोमवार) को डाक नीलामी का कार्य सुचारू रूप से किया जाएगा। हालांकि, समिति ने स्पष्ट किया है कि यदि सोमवार को लाई गई किसी किसान की उपज की नीलामी उसी दिन नहीं हो पाती है, तो उसे 17 फरवरी के अवकाश के कारण अगले कार्य दिवस तक रुकना पड़ेगा। किसानों को दी जा रही सूचना लगातार पड़ रहे इन अवकाशों को देखते हुए मंडी कर्मचारियों ने परिसर में लाउडस्पीकर के जरिए मुनादी करवाकर किसानों को सचेत किया है। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को रुकने की असुविधा और आर्थिक नुकसान से बचाना है।



Source link