टीम इंडिया का क्रिस गेल कौन? क्यों भारतीय ओपनर का कोई जगह नहीं ले सकता

टीम इंडिया का क्रिस गेल कौन? क्यों भारतीय ओपनर का कोई जगह नहीं ले सकता


होमखेलक्रिकेट

टीम इंडिया का क्रिस गेल कौन? क्यों भारतीय ओपनर का कोई जगह नहीं ले सकता

Last Updated:

Who is Team India’s Chris Gayle? अभिषेक शर्मा ताबड़तोड़ बैटिंग करते हैं.टीम इंडिया को धुआंधार शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी अभिषेक के कंधों पर होती है. श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर चामारा कापूगेदारा ने अभिषेक की तुलना क्रिस गेल से की है. कापूगेदारा को लगता है कि अभिषेक में गेल की तरह ताकत है. उनकी जगह टीम इंडिया में कोई और नहीं भर सकता.

Zoom

अभिषेक शर्मा टीम इंडिया के क्रिस गेल हैं?

कोलंबो.  श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर चामारा कापूगेदारा ने भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि वह उन्हें अपने कैरियर के चरम के दिनों के क्रिस गेल की याद दिलाते हैं. पिछले साल टी20 में अभिषेक ने 170 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी. पावरप्ले के ओवरों में उनका स्ट्राइक रेट भारतीय सलामी बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा है.

कापूगेदारा ने पीटीआई वीडियो में कहा, पिछले एक साल में भारत की सफलता काफी हद तक अभिषेक शर्मा पर निर्भर रही है. उसने शानदार बल्लेबाजी की है. उन्होंने कहा, मैंने क्रिस गेल के अलावा किसी को ऐसे खेलते नहीं देखा. मुझे नहीं लगता कि इस समय भारतीय टीम में कोई अभिषेक शर्मा की जगह ले सकता है.

अभिषेक शर्मा टीम इंडिया के क्रिस गेल हैं?

अभिषेक और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की तुलना करते हुए कापूगेदारा ने कहा, संजू बेहतरीन खिलाड़ी है. हमने उसे शतक बनाते देखा है लेकिन अभिषेक जिस तरह से रन बनाता है, उससे वह भारतीय बल्लेबाजी की धुरी बन जाता है या मध्यक्रम को बिना दबाव के खेलने की आजादी देता है. उन्होंने यह भी कहा कि भारत के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच से पहले पाकिस्तान को इसी मैदान पर सारे मैच खेलने के बावजूद कोई फायदा नहीं मिलेगा.’

उन्होंने कहा, प्रेमदासा स्टेडियम की पिच से उछाल नहीं मिलती है. मुझे लगता है कि भारतीय टीम मजबूत दावेदार होगी लेकिन पाकिस्तान के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह करीबी मुकाबला रहेगा.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link