ठीक से हिंदी नहीं लिख पाए छात्र, SDM के सामने जेब में हाथ खड़े थे टीचर, फिर हुआ ये…देखें Video

ठीक से हिंदी नहीं लिख पाए छात्र, SDM के सामने जेब में हाथ खड़े थे टीचर, फिर हुआ ये…देखें Video

X

ठीक से हिंदी नहीं लिख पाए छात्र, SDM के सामने जेब में हाथ खड़े थे टीचर, फिर हुआ ये…देखें Video

arw img

रिपोर्ट- दीपक दंडोतिया, श्योपुर. मध्य प्रदेश की लचर शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलते वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं. ऐसा ही वीडियो अब श्योपुर से सामने आया है. गसवानी के एक सरकारी माध्यमिक विद्यालय के छात्र शुद्ध हिंदी नहीं लिख सके. दरअसल विजयपुर के एसडीएम अभिषेक मिश्रा मिडिल स्कूल के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे. वहां उन्होंने बच्चों को आसान हिंदी शब्द लिखने को कहा लेकिन वह यह देखकर हैरान रह गए कि बच्चे ठीक से हिंदी शब्द नहीं लिख पाए. जिसके बाद एसडीएम ने शिक्षक और हेडमास्टर को जमकर फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि दिनभर मोबाइल चलाते रहते हो. इस दौरान एसडीएम अभिषेक मिश्रा ने जेब में हाथ डालकर खड़े शिक्षक को भी लताड़ा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Source link